एक्सप्लोरर

Kanjhawala Case: मुरथल में पार्टी, पी गई शराब, कंझावला कांड से पहले कार में बैठे 5 लोगों ने क्या किया?

Delhi Kanjhawala Case: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्णन (27). मिथुन (26) और मनोज मित्तल (27) के रूप में हुई है.

Delhi Girl Dragged Case: दिल्ली के कंझावला इलाके में हुए दर्दनाक हादसे में रेप की पुष्टि नहीं हुई है. सूत्रों के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट पर कोई चोट के निशान नहीं हैं. उधर पांचों आरोपी इस वक्त पुलिस कस्टडी में हैं. पुलिस अब ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उस रात को आखिर हुआ क्या था? पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने उस रात को काफी शराब पी रखी थी. 

दिल्ली पुलिस के हवाले से एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सुल्तानपुरी इलाके में 01 जनवरी को एक महिला को घसीट कर ले जाने वाली कार में सवार पांच लोगों ने रास्ते में कम से कम ढाई बोतल शराब पी थी. पुलिस के मुताबिक पाचों आरोपी नए साल में पार्टी करने के लिए मुरथल के लिए निकले थे. 

सभी ने काफी शराब पी रखी थी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अमित खन्ना अपने दोस्त की गाड़ी लेकर आया और सबने मिलकर प्लान किया कि मुरथल में न्यू ईयर की पार्टी की जाए. हालांकि, मुरथल पर बहुत भीड़ होने के कारण खाना नहीं मिला. जिसके बाद पांचों वापस आ गए. मुरथल जाने और आने के दौरान गाड़ी में शराब का दौर चल रहा था. सभी शराब पी रहे थे. उन्होंने सड़क के किनारे एक भोजनालय में कुछ खाया. 

सड़क पर इधर-उधर घूम रहे थे

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूटी को टक्कर मारने से पहले वह कार से सड़क पर इधर-उधर घूम रहे थे और पी रहे थे. पुलिस सूत्र ने बताया कि वे इतने नशे में थे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि अंजलि सिंह का पैर अगले एक्सल में फंस गया है और उन्हें उनकी कार के नीचे 13 किलोमीटर तक घसीटा जा रहा है. आगे जाकर जब गाड़ी ने यूटर्न लिया तो एक को लड़की का हाथ नजर आया तब गाड़ी रोकी, तभी लड़की नीचे गिर गई. सबने नीचे उतर कर देखा और वहां से फरार हो गए. 

पुलिस ने सहेली का पता लगाया

पुलिस को पता चला कि मरने वाली लड़की स्कूटी पर अकेली नहीं थी. उसके साथ एक सहेली भी थी. हादसे में उसे भी हल्की चोट लगी थी. हादसे के बाद वह मौके से भाग गई क्योंकि वह डर गई थी. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक उस रात मृतका अपने दोस्त के साथ निकली थी. जब स्कूटी और कार की टक्कर हुई तो मृतका कार वाली तरफ गिरी थी. जबकि उसकी दोस्त दूसरी तरफ. एक्सीडेंट के बाद मृतका की दोस्त अपने घर चली गई थी. 

ये भी पढ़ें-Delhi Kanjhawala Accident: पीड़िता का किया गया अंतिम संस्कार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमित शाह दिख नहीं रहे, पीएम मुंह नहीं खोल रहे, बच्चों पर पेलेट...', राज्यसभा में भड़के खरगे
'अमित शाह दिख नहीं रहे, पीएम मुंह नहीं खोल रहे, बच्चों पर पेलेट...', राज्यसभा में भड़के खरगे
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: छात्रों पर लाठीचार्ज-पेलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया? खरगे ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा
Live: लाठीचार्ज-पेलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया? खरगे ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा
'कांग्रेस सरकारों में कई बार...', एंटी पेपर लीक बिल पर राज्यसभा में क्या बोले जितेंद्र सिंह
'कांग्रेस सरकारों में कई बार...', एंटी पेपर लीक बिल पर राज्यसभा में क्या बोले जितेंद्र सिंह
2020 के प्रदर्शन का मामला फिर गर्माया! भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, हाईकोर्ट के फैसले पर उठे सवाल
2020 के प्रदर्शन का मामला फिर गर्माया! भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, हाईकोर्ट के फैसले पर उठे सवाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget