एक्सप्लोरर

Delhi Excise Case: मनीष सिसोदिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, शराब नीति मामले में सीबीआई की चार्जशीट में पहली बार आया नाम

Delhi Liquor Policy Case: सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है.

Manish Sisodia Named In CBI Chargesheet: दिल्ली के शराब नीति मामले में सीबीआई (CBI) ने मंगलवार (25 अप्रैल) को रॉउज एवेन्यू कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. जिसमें पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, बुच्ची बाबू, अर्जुन पांडेय और अमनदीप ढल को आरोपी बनाया गया है. इससे पहले किसी भी चार्जशीट में सिसोदिया का नाम नहीं था. कोर्ट ने चार्जशीट के बिंदुओं पर बहस के लिए 12 मई की तारीख तय की है.
 
दरअसल सीबीआई शराब नीति में हुई कथित अनियमितता को लेकर जांच कर रही है. इसको लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी ने 26 फरवरी को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. ईडी भी आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर सिसोदिया से पूछताछ करते हुए दावा कर रही है कि आबकारी नीति में हुए भ्रष्टाचार में सिसोदिया ही मुख्य साजिशकर्ता है.
 
अरविंद केजरीवाल से हुई थी पूछताछ
 
आरोप है कि दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति में शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने के लिए कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया गया. जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी. पिछले हफ्ते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई ने इस मामले में करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी. शराब नीति मामले को मनगढ़ंत बताते हुए केजरीवाल ने पूछताछ के बाद कहा था कि केंद्र आम आदमी पार्टी को निशाना बना रहा है क्योंकि ये एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है. 
 
मनीष सिसोदिया ने सभी आरोपों से इनकार किया है और अपनी जमानत अर्जी में अदालत से कहा था कि केंद्रीय एजेंसी के पास उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है. इस मामले में कुल मिलाकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और सिसोदिया को छोड़कर सभी जमानत पर बाहर हैं. वहीं बीआरएस नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता से भी इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है.

मनीष सिसोदिया की पत्नी अस्पताल में भर्ती

इस बीच मंगलवार को मनीष सिसोदिया की पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वे ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से पीड़ित हैं. मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिसोदिया के आवास पर उनकी पत्नी से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था. केजरीवाल ने कहा था कि सीमा सिसोदिया एक बहुत ही गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. मनीष सिसोदिया का बेटा पढ़ाई के लिए विदेश में है. 
 
ये भी पढ़ें- 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget