एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनावः योगी आदित्यनाथ ने कहा- कुछ दिनों में केजरीवाल के साथ ओवैसी भी करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने केजरीवाल पर जमकर आरोप लगाएं योगी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले शाहीनबाग में प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिलाते हैं और फिर खुद को हिन्दू साबित करने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ते हैं.

नई दिल्लीः जैसे-जैसे दिल्ली चुनाव की तारीखें नज़दीक आ रही हैं वैसे-वैसे बीजेपी अरविंद केजरीवाल पर पहले से ज्यादा हमलावर होती जा रही है. तस्वीर साफ नजर आ रही है कि दिल्ली का चुनावी समर नागरिकता कानून पर खड़े बवाल पर ही लड़ा जा रहा है. CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर बीजेपी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगा रही है.

इस बीच अरविंद केजरीवाल ने एक निजी चैनल पर हनुमान चालीसा का पाठ करके बीजेपी को हमला करने का एक और मौका दे दिया है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तो आज यहां तक कह दिया कि अरविंद केजरीवाल के बाद असदुद्दीन ओवैसी भी हनुमान चालीसा पढ़ेंगे.

'शाहीनबाग में प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिलाते हैं केजरीवाल'

दिल्ली के किराड़ी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने केजरीवाल पर जमकर आरोप लगाएं योगी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले शाहीनबाग में प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिलाते हैं और फिर खुद को हिन्दू साबित करने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ते हैं.

योगी आदित्यनाथ ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल ने स्कूल खोलने का वादा किया था लेकिन पाठशाला तो खुले नहीं बल्कि गली-गली मधुशाला जरूर खुल गए हैं.

यमुना को लेकर साधा निशाना

यमुना की गंदगी पर भी योगी ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा, योगी ने कहा कि 5 साल पहले तक यूपी में गंगा की स्थिति वही थी जो आज दिल्ली में यमुना की है. लेकिन उन्होंने नमामि गंगे योजना से गंगा को नहाने और आचमन करने लायक बनाया.

योगी ने बताया कि उन्होंने बीते 30 जनवरी को बसंत पंचमी के मौके पर गंगा में डुबकी लगाई, अरविंद केजरीवाल जाएं और यमुना में डुबकी लगाकर दिखाएं. योगी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली की जनता को पीने का साफ पानी तक नहीं उपलब्ध करा पाए, पहले तो खुद खांसते थे अब पूरी दिल्ली को खांसने पर मजबूर कर दिया.

जाम के लिए शहीनबाग को ठहराया जिम्मेदार

योगी आदित्यनाथ ने सभा में मौजूद लोगों को बताया कि उन्हें एयरपोर्ट से सभास्थल तक आने में डेढ़ घंटे लगे और इसकी वजह शाहीनबाग और निजामुद्दीन में चल रहे धरने को बताया. योगी ने जनता से कहा कि चुनाव तक ये जाम की समस्या आएगी लेकिन दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनते ही विकास और जाम के इन सभी नमूनों को दिल्ली की जनता सबक सिखा देगी.

योगी ने आरोप लगाया कि नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर चल रहे धरने तो बहाना है जबकि इसके पीछे की असली वजह पीएम मोदी के निर्णयों और नीतियों से हो रही चिढ़ है.

केजरीवाल के मन में महिलाओं के लिए सहानुभूति नहीं

महिला सुरक्षा पर आम आदमी पार्टी के दावों पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी के लोग ही थे जो निर्भया के दोषी के घर सिलाई मशील लेकर पहुंचे थे. इनके मन मे महिलाओं और उनकी सुरक्षा को लेकर कोई सहानुभूति नहीं है, केजरीवाल की सहानुभूति सिर्फ शाहीनबाग के लिए है.

अपने भाषण के दौरान योगी आदित्यनाथ ने सवा मिनट में एक दर्जन बार पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कि पाकिस्तान के मंत्री अरविंद केजरीवाल को जिताने के लिए बयान दे रहे हैं, जनता को उनकी मंशा समझने पड़ेगी.

दिल्ली चुनावः बीजेपी ने कहा- आप का घोषणा पत्र दिखाता है केजरीवाल की असफलता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget