एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनावः बीजेपी ने कहा- आप का घोषणा पत्र दिखाता है केजरीवाल की असफलता

मनोज तिवारी के साथ ही केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र पर हमला करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में जिन बातों का जिक्र किया है उन पर पिछले 5 सालों में कोई अमल नहीं किया गया.

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में 28 बिंदुओं पर पर जोर दिया है. लेकिन बीजेपी ने यह कहते हुए आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र पर निशाना साधा है की इस घोषणा पत्र में कुछ भी नया नहीं है. बीजेपी ने कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने यह 28 बिंदु तैयार किए हैं वो आम आदमी पार्टी की विफलता को भी दिखाता है क्योंकि इसमें से अधिकतर बिंदु वो हैं जो 2015 के घोषणा पत्र में भी शामिल थे.

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने 2015 के घोषणा पत्र पर अमल नहीं किया और यह घोषणापत्र आप की विफलता है.

आप के घोषणापत्र में कुछ नया नहीं

आप के घोषणापत्र पर हमला करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने 2015 के घोषणा पत्र में 70 मुद्दों का जिक्र किया था. लेकिन जब आम आदमी पार्टी को लगा कि इन 70 मुद्दों पर उन्होंने कोई काम नहीं किया तो अपने पुराने घोषणापत्र को ही हटवा दिया जिससे कि किसी को कुछ याद ना रहे और अब 2020 में जो घोषणा पत्र लेकर आए उसमें अपने 2015 के घोषणा पत्र की बातों को ही नए ढंग से पेश कर दिया.

पिछले घोषणा पत्र पर नहीं किया अमल

मनोज तिवारी के साथ ही केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी आप के घोषणापत्र पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में जिन बातों का जिक्र किया है उन पर पिछले 5 सालों में कोई अमल नहीं किया गया. जबकि इसमें से अधिकतर बातें 2015 में भी कही गई थी वहीं कुछ बातें बीजेपी के घोषणापत्र को देखकर भी कॉपी कर ली गई है.

चुनाव बाद तय होगा मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बीजेपी के सीएम पद के चेहरे को लेकर उठाए गए केजरीवाल के सवाल और चुनौती पर मनोज तिवारी ने कहा की पार्टी ने तय किया है कि यह चुनाव मनोज तिवारी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा यह जीत के बाद विधायक दल की बैठक में तय होगा.

रही बात बहस की चुनौती की तो उसके लिए तो पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता तैयार है. गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी से सीएम पद की उम्मीदवार का नाम बताने और उसके साथ बहस करने की चुनौती भी बीजेपी के सामने रखी थी.

CAA-आर्टिकल 370 के जिक्र से लेकर AAP सरकार को निशाने पर लेने तक, जानिए पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget