एक्सप्लोरर

दिल्ली में बनती नजर आ रही है केजरीवाल की सरकार लेकिन इन सीटों पर पीछे चल रहे हैं AAP के उम्मीदवार

दिल्ली में तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है कि अरविंद केजरीवाल तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं. दिल्ली विधानसभा में इस बार कुल 672 उम्मीदवार मैदान में हैं.मुख्य मुकाबला सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (आप), बीजेपी और कांग्रेस के बीच है.

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. आम आदमी पार्टी ने शुरुआत से ही लगातार बढ़त बनायी हुई है. वहीं कुछ सीटों पर केजरीवाल की पार्टी को बीजेपी से कड़ी टक्कर मिलती नजर आ रही है. चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों की बात करें तो सुबह 10.30 बजे तक चुनाव आयोग ने 64 सीटों के रुझान जारी किए.

इनमें 52 सीटों पर आम आदमी पार्टी 18 सीटों पर आगे चल रही है. चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज चेहरे भी पिछड़े नजर आ रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सिर्फ 74 वोटों से आगे चल रहे हैं.

यहां जानें किन सीटों पर पीछे चल रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार? 1. बवाना- यहां बीजेपी के रविंद्र कुमार आम आदमी पार्टी के जय भगवान से आगे चल रहे हैं. 2. दिल्ली कैंट- बीजेपी के मनीष सिंह कांग्रेस के संदीप कुमार से आगे चल रहे हैं. 3. कालका जी- बीजेपी के धर्मेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी के आतिशी मार्लेना से आगे चल रहे हैं. 4. करावल नगर- बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक से आगे चल रहे हैं. 5. कृष्णा नगर- बीजेपी के अनिल गोयल आम आदमी पार्टी के एस के बग्गा से आगे चल रहे हैं. 6. लक्ष्मी नगर- बीजेपी के अभय वर्मा आम आदमी पार्टी के नितिन त्यागी से आगे चल रहे हैं. 7. मॉडल टाउन- बीजेपी के कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी के अखिलेश पति त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं. 8. मुंडका- बीजेपी के आजाद सिंह आम आदमी पार्टी के धर्मपाल लाकड़ा से आगे चल रहे हैं. 9. मुस्तफाबाद- बीजेपी के जगदीश प्रधान आम आदमी पार्टी के हाजी यूसुफ से आगे चल रहे हैं. 10. रोहतास नगर- बीजेपी के जितेंद्र महाजन आम आदमी पार्टी के सरिता सिंह से आगे चल रहे हैं. 11. शाहदरा- बीजेपी के संजय गोयल आम आदमी पार्टी के राम निवास गोयल से आगे चल रहे हैं. 12. शकूर बस्ती- बीजेपी के एससी वत्स आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन से आगे चल रहे हैं. 13. शालीमार बाग- बीजेपी के रेखा गुप्ता आम आदमी पार्टी के बंदना कुमारी से आगे चल रहे हैं. 14. त्रिनगर- बीजेपी के तिलक राम गुप्ता आम आदमी पार्टी के प्रीति तोमर से आगे चल रहे हैं. 15. विश्वास नगर- बीजेपी के ओपी शर्मा आम आदमी पार्टी के दीपक सिंह से आगे चल रहे हैं. 16. गोकुलपुर- बीजेपी के रंजीत सिंह आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र कुमार से आगे चल रहे हैं. 17. जनकपुरी- बीजेपी के आशीष सूद आम आदमी पार्टी के राजेश ऋषी से आगे चल रहे हैं. 18 सीलमपुर- बीजेपी के कुशल कुमार मिश्रा आम आदमी पार्टी के अब्दुल रहमान से आगे चल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार से बात सिर्फ जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget