एक्सप्लोरर

CAA-आर्टिकल 370 के जिक्र से लेकर AAP सरकार को निशाने पर लेने तक, जानिए पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गलत नीयत से दिल्ली का विकास नहीं हो सकताबीजेपी को वोट की अपील करते हुए कहा कि हम जो संकल्प लेते हैं उसे पूरा करते हैं, ये बीजेपी की पहचान

नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव में बीजेपी के प्रचार अभियान को ताकत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगातार दूसरी जनसभा को संबोधित किया. ये जनसभा दिल्ली के द्वारका इलाके में हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में ऐसी सरकार चाहिए जो नागरिकता संशोधन कानून और आर्टिकल 370 जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा के तमाम फैसले पर देश का साथ दे. अपनी राजनीति के लिए तुष्टीकरण के लिए लोगों को भड़काने वाले लोग दिल्ली का हित कर सकेंगे क्या? ये लोग बाटला हाउस के आतंकियों के लिए रो सकते है लेकिन दिल्ली का विकास नहीं कर सकते हैं. उन्होंन कहा कि 8 फरवरी को राष्ट्र विरोधी राजनीति करने वालों की छुट्टी करने का दिन है. ठंड ज्यादा भी हो तो भी सुबह सुबह वोट करने के लिए निकलना है.

पीएम मोदी ने कहा, ''सर्जिकल और एयर स्ट्राइक जैसे फैसलों के बाद इस तरह के बयान आये, उस समय यहां की सरकार में बैठे लोगों ने कैसे बयान दिए थे, वो आपको याद है न...उसके विरूद्ध हर दिल्लीवासी गुस्सा है न, उनको सजा मिलनी चाहिए या नहीं और ये काम आप सभी को 8 फरवरी को करना है.''

पीएम मोदी ने आप और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नागरिकता कानून बनने के बाद इन लोगों के द्वारा अफवाहें फैलाई जा रही हैं. दिल्ली की जनता सबकुछ देख रही है. सबकुछ समझ रही है. दिल्ली की जनता सारी बारीकियों को समझ रही है. वोट बेंक की राजनीति, नफरत की रानजीति, गलत इरादों के साथ दिल्ली का विकास नहीं हो सकता है.

प्रधानमंत्री ने दिल्ली की आप सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि नए -नए बहानों से विकास नहीं हो सकता. अगर बहानों और सोचने से काम चलता तो क्या हमारी सरकार कड़े फैसले ले पाती? विकास के लिए गरीब की सेवा करने की भावना होनी चाहिए. अपने संकल्पों को सिद्ध करने का हौसला होना चाहिए. गलत नीयत से विकास संभव नहीं है.

पीएम मोदी ने कहा कि हम जो संकल्प लेते हैं उसे पूरा करते हैं, यही बीजेपी की पहचान है. दिल्ली में ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफिरल एक्सप्रेसवे का काम कितने वर्षों से चल रहा था, लोग इंतजार करते-करते थक गए थे कि न जाने कब इनका काम पूरा होगा. हमारी सरकार बनने के बाद, बरसों से अटका हुआ ये काम पूरा हुआ. दिल्ली और सुंदर बने, यहां के लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिले, इसके लिए भी हम प्रयास कर रहे हैं. यमुना को स्वच्छ बनाने से जुड़ी परियोजनाओं के साथ ही हमारी सरकार यमुना रिवर फ्रंट पर भी काम कर रही है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी के पक्ष में माहौल है. दिल्ली को दोष नहीं दिशा देने वाली सरकार चाहिए. सुलझाने वाली सरकार चाहिए. आम आदमी पार्टी ने गरीबों की योजना रोकी. केंद्र की योजनाओं में रोड़ा अटकाया गया. गरीबों को पीएम आवास का योजना लाभ नहीं मिला. देशहित की राजनीति जरूरी है. मेट्रो विस्तार की राह में रोड़ा डाला गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को क्लीन चिट...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछे 3 सवाल
'चीन को क्लीन चिट...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछे 3 सवाल
LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
रेहान वाड्रा का सपोर्ट कर प्रियंका गांधी पर भड़की बीजेपी, प्रदीप भंडारी ने क्या बताया
रेहान वाड्रा का सपोर्ट कर प्रियंका गांधी पर भड़की बीजेपी, प्रदीप भंडारी ने क्या बताया

वीडियोज

Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget