एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनावः CM अरविंद केजरीवाल के लिए नई दिल्ली विधानसभा में प्रचार कर रहा है उनका परिवार

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का कहना है कि वो 5 साल का रिपोर्ट कार्ड लोगों के पास लेकर जा रही हैं. हालांकि, लोगों को पहले से ही इन कामों के बारे में पता है.

नई दिल्लीः केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल और बेटा पुलकित केजरीवाल डोर टू डोर कैम्पेन कर रहे हैं. नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं. पिछले चुनाव में इसी सीट से उन्होंने जीत हासिल की थी. अरविंद केजरीवाल की पत्नी, बेटी और बेटा उनका 5 साल का रिपोर्ट कार्ड हाथ मे लेकर लोगों के घर जा रहे हैं उनसे वोट देने की अपील कर रहे हैं.

हर्षिता ने पिता की तरह ही IIT से इंजीनियरिंग की है और गुड़गांव में एक कम्पनी में जॉब कर रही हैं. हर्षिता ने पिता के कैम्पेन में हाथ बंटाने के लिए ऑफिस से 5 महीने की छुट्टी ली है. पुलकित भी पिता और बहन के नक्शेकदम पर चलते हुए IIT दिल्ली से पढ़ाई से कर रहे हैं. कॉलेज के बाद और वीकेंड पर डोर टू डोर कैम्पेन के लिए मां और बहन के साथ निकल जाते हैं.

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का कहना है कि वो 5 साल का रिपोर्ट कार्ड लोगों के पास लेकर जा रही हैं. हालांकि, लोगों को पहले से ही इन कामों के बारे में पता है. उनका कहना है कि अगले 5 साल प्रदूषण और सफाई पर इस बार काम करना है.

'केजरीवाल की बेटी पिता को देती है फुल मार्क्स'

बेटी हर्षिता अपने पिता को रिपोर्ट कार्ड में फुल मार्क्स देती हैं. हर्षिता का कहना है कि वो एक पार्टी वालिंटियर की तरह काम कर रही हैं. जो काम इस सरकार ने किए हैं उनसे लोग प्रभावित हैं. हालांकि पिता की तरह उनका राजनीति में जाने का इरादा नहीं हैं. हर्षिता का कहना है कि चुनाव खत्म होने के बाद वो वापस जॉब जॉइन करेंगी.

अरविंद केजरीवाल के बेटे पुलकित भी कॉलेज से समय निकालकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. पुलकित का कहना है कि वो मुख्यमंत्री के बेटे की तरह नहीं बल्कि पार्टी वालिंटियर की तरह काम कर रहे हैं. युवाओं को अच्छी शिक्षा और नौकरी चाहिए और वो अपेक्षा रखते हैं कि इस दिशा आगे सरकार और काम करेगी.

पुलकित भले ही पिता की तरह IIT से पढ़ाई कर रहे हों लेकिन फिलहाल राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है.

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने जारी किया 10 कामों का गारंटी कार्ड, कहा- कोई योजना बंद नहीं होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget