एक्सप्लोरर

Delhi Election: मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने डाला वोट, पुलिस के काम की तारीफ की

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला. वोट डालने के बाद अरोड़ा ने सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए पुलिस के काम की तारीफ भी की.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान जारी है. इसी बीच मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. अरोड़ा, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर लगभग दोपहर 12 बजे पहुंचे. उनके साथ दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह ने भी वोट डाला. मतदान के बाद अरोड़ा ने संवाददाताओं को बताया, "मतदाताओं में मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए उत्साह दिख रहा है."

पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार अधिक मतदान होने के बारे में भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा, "उम्मीद पर जीवन कायम है." गौरतलब है कि 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में 67 प्रतिशत रिकार्ड मतदान हुआ था.

अरोड़ा ने कहा, "दिल्ली में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए सुविधाजनक मतदान के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं." इसके लिए उन्होंने दिल्ली निर्वाचन कार्यालय और दिल्ली पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए दिल्ली के मतदाताओं से भी मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की. उन्होंने मतदान का स्तर बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों के आधार पर कहा, "ये प्रयास लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी कारगर रहे, इसलिए ये प्रयास दिल्ली में भी कारगर साबित होने चाहिए."

चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के विवादित बयानों पर उन्होंने कहा, "विवादित बयानों का सिलसिला अगर जारी रहा तो आयोग इसी तरह कानूनी कार्रवाई करता रहेगा." वहीं दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की सराहना करते हुए अरोड़ा ने कहा, "काफी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों ने काफी मेहनत की, मैं उनके काम की सराहना करता हूं."

ये भी पढ़ें

दिल्ली चुनावः मनोज तिवारी ने पूछा- केजरीवाल पूजा करने गए थे या हनुमान जी को अशुद्ध करने? संजय सिंह ने दिया जवाब दिल्ली चुनाव: स्मृति ईरानी ने केजरीवाल के ट्वीट को बताया 'महिला विरोधी', अब CM ने किया पलटवार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget