एक्सप्लोरर

Delhi Election: आज EVM में लॉक हो जाएगी उम्मीदवारों की किस्मत, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी और मतदाता शाम में छह बजे तक वोट कर सकते हैंमतदान के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. 3141 पोलिंग स्टेशन को संवेदनशील घोषित किया गया है

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी और मतदाता शाम के छह बजे तक मतदान कर सकेंगे. चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. आज दिल्ली में 1 करोड़ 47 लाख 86 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग 13750 मतदान केंद्रों पर करेंगे. इन मतदाताओं में 81 लाख से अधिक पुरुष और 66 लाख से अधिक महिला मतदाता हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2 लाख 32 हजार से अधिक युवा मतदाता पहली बार वोट करेंगे. दिल्ली में चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 147 मतदाताओं की उम्र 100 साल से अधिक हैं.

संवेदनशील कैटेगरी में 3,141 पोलिंग बूथ दिल्ली के 3141 पोलिंग बूथ संवेदनशील कैटेगरी में रखे गए हैं. शाहीन बाग इलाके के सभी पांचों बूथों को भी संवेदनशील कैटेगरी में रखा गया है. क्षेत्रफल के हिसाब से दिल्ली की सबसे बड़ी विधानसभा नरेला है, जबकि चांदनी चौक सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है.

वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पिक और ड्रॉप की सुविधा 100 साल से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए चुनाव आयोग की तरह से पिक अप और ड्रॉप की सुविधा घर से दी जाएगी. मतदान के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सेवा भी आज सुबह चार बजे से ही जारी है. मतदानकर्मियों को अपने पोलिंग स्टेशन पर समय से पहुंचने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए दिल्ली मेट्रो की तरफ से यह कदम उठाया गया है.

इसके साथ ही इस बार के विधानसभा चुनाव में हर विधानसभा में एक मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाया गया है. इस हिसाब से दिल्ली में इस बार 70 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. इन पोलिंग स्टेशनों की खासियत ये होगी कि यहां तैनात सभी पुलिसकर्मी महिलाएं ही होंगी. चुनाव आयोग ने इसके साथ ही पोलिंग बूथ पर लोगों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था भी कराई है. सुरक्षा की बात करें तो पोलिंग स्टेशन पर दिल्ली पुलिस, पैरामिलेट्री फोर्स और होम गार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे.

सभी राष्ट्रीय दलों ने उतारे उम्मीदवार बीजेपी और कांग्रेस सहित छह राष्ट्रीय दलों के अलावा आप और अन्य पंजीकृत राज्यस्तरीय पार्टियों के कुल 672 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में 593 पुरुष और 79 महिलाएं हैं. पार्टी के उम्मीदवारों के अलावा 148 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं. राष्ट्रीय दलों में बीजेपी ने 67 और कांग्रेस ने 66, बसपा ने 68, सीपीआई, सीपीएम ने तीन तीन और एनसीपी ने पांच सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये हैं.

राज्य स्तरीय दलों में आप ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं अन्य पंजीकृत राज्यस्तरीय दलों के 243 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. सर्वाधिक 28 उम्मीदवार नई दिल्ली विधानसभा सीट से और सबसे कम चार उम्मीदवार पटेल नगर विधानसभा सीट पर हैं. नई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं.

बल्लीमारान सबसे छोटी विधानसभा क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र बल्लीमारान है जबकि क्षेत्रफल के मामले में सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र नरेला है. सबसे कम मतदाताओं वाला विधानसभा क्षेत्र चांदनी चौक (1,25,684 मतदाता) है. सर्वाधिक मतदाताओं वाला क्षेत्र मटियाला (4,23,682 मतदाता) हैं.

यह भी पढ़ें-

आपने जिस कैंडिडेट को वोट किया वो उनको पड़ा या नहीं, ऐसे जान सकते हैं आप Delhi Election: सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग, 110 साल की महिला मतदान करने को उत्साहित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
West Bengal Elections 2026: कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
754 में से 377 विमानों में तकनीकी खामी... संसदीय समिति की रिपोर्ट ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
754 में से 377 विमानों में तकनीकी खामी... संसदीय समिति की रिपोर्ट ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget