एक्सप्लोरर

Covid-19: दिल्लीवाले हो जाएं सावधान, कोरोना संक्रमित व्यक्ति दो लोगों को दे रहा है वायरस, IIT Madras का अध्ययन

दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने को लेकर चिंता जाहिर की जा रही है. इसी बीच आईआईटी मद्रास का एक अध्ययन सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है.संक्रमित व्यक्ति दो लोगों को वायरस दे रहा है.

Corona Pandemic: दिल्ली में रहने वाले हर व्यक्ति को सावधान रहने की जरूरत है. कोरोना वायरस को लेकर जो ताजा रिपोर्ट सामने आई है वो वाकई में डराने वाली है. दिल्ली में अगर कोई व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है वो व्यक्ति दो और लोगों को संक्रमित कर रहा है. इस बात का खुलासा आईआईटी मद्रास में हुए एक विश्लेषण में हुआ है. दरअसल इस सप्ताह दिल्ली की आर-वैल्यू 2.1 पाई गई है.

आईआईटी मद्रास के अनुसार आर-वैल्यू 2.1 मिलने से ये संकेत मिलता है कि दिल्ली में मिलने वाला हर कोरोना संक्रमित व्यक्ति दो और लोगों को संक्रमित कर रहा है. जानकारी के लिए बता दें कि आर-वैल्यू ये बताती है कि एक संक्रमित व्यक्ति कितने लोगों में वायरस फैला सकता है. अगर ये वैल्यू 1 से कम आती है तो माना जाता है कि ये महामारी खत्म हो रही है.

ये आरंभिक विश्लेषण आईआईटी मद्रास के गणित विभाग, कम्प्यूटेशनल गणित और डेटा विज्ञान के उत्कृष्टता केंद्र ने संयुक्त रूप से किया था. जिसका नेतृत्व नीलेश एस उपाध्याय और प्रोफेसर एस सुंदर ने किया था. विश्लेषण के नतीजों के मुताबिक, इस सप्ताह दिल्ली की आर-वैल्यू 2.1 आंकी गई जबकि देश की आर-वैल्यू 1.3 है.

आईआईटी मद्रास में गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जयंत झा से जब पूछा गया कि क्या ये दिल्ली में चौथी लहर की शुरूआत है तो उन्होंने बताया कि चौथी लहर के बारे में कहना अभी जल्दबाजी होगी. अभी तो सिर्फ इतना ही कहा जा सकता है कि प्रत्येक संक्रमित व्यक्ति दो लोगों को संक्रमित कर रहा है. दूसरी घोषणाओं के लिए हमें अभी इंतजार करने की आवश्यकता है.

Coronavirus Cases Today: देश में फिर पैर पसारने लगा है कोरोना, 2,527 नए केस आए सामने

Delhi Mask Guidelines: दिल्ली में मास्क का नियम सख्ती से लागू करवाने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget