एक्सप्लोरर

Delhi COVID 19 Cases: राजधानी दिल्ली में पिछले 10 दिनों में ऐसे बढ़े कोरोना केस, एक्टिव मामले 1200 से पहुंचे 4 हजार पार

Delhi COVID 19: पिछले 10 दिनों में कोरोना मामले 400 से बढ़कर 1200 के पार पहुंच चुके हैं. वहीं 10 दिन पहले जहां दिल्ली मे एक्टिव केस सिर्फ 1262 थे, वहीं आज इसकी संख्या 4 हजार के पार पहुंच चुकी है. 

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना मामलों ने रफ्तार पकड़ी है. दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में लगातार कोरोना मामले बढ़ रहे हैं. अब ताजा आंकड़ों की बात करें तो यहां 24 घंटे में 1200 से ज्यादा केस सामने आए हैं. अगर पिछले 10 दिनों के आंकड़े पर नजर डालें तो पता चलता है कि कैसे लगातार दिल्ली में संक्रमण बढ़ा है. 

16 अप्रैल को 461 मामले
दिल्ली में 10 दिन पहले यानी 16 अप्रैल के कोरोना आंकड़ों की बात करें तो कोरोना के कुल 461 मामले एक दिन में सामने आए थे. साथ ही दो मरीजों की कोरोना से मौत हुई थी. तब केस कम थे, लेकिन पॉजिटिविटी रेट में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली थी. 16 अप्रैल को दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 5.33 फीसदी थी. वहीं कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1262 थी. 

17 से 23 अप्रैल के आंकड़े
इसके बाद 17 अप्रैल के आंकड़े देखें तो कोरोना मामलों में फिर बढ़ोतरी हुई और एक दिन में कुल 517 कोरोना केस दर्ज किए गए. हालांकि इस दिन किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई. पॉजिटिविटी रेट भी कम होकर 4.21 फीसदी तक पहुंच गया. वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 1518 हो गई. 

18 अप्रैल को 501 नए कोरोना केस सामने आए, वहीं किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई. लेकिन पॉजिटिविटी रेट में काफी ज्यादा बढ़ोतरी दिखी. इस दिन पॉजिटिविटी रेट 7.72 फीसदी तक पहुंच गया. वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 1729 हो गई. इसके ठीक अगले दिन 19 अप्रैल को फिर कोरोना केस बढ़कर 24 घंटे में 632 हो गए और एक भी मौत दर्ज नहीं हुई. पॉजिटिविटी रेट में कमी देखी गई और ये 4.42 फीसदी रहा. इस तारीख तक कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1947 तक पहुंच गई. 

20 अप्रैल को कोरोना मामलों में काफी ज्यादा उछाल देखने को मिला. इस दिन 1009 कोरोना मामले एक ही दिन में सामने आए. वहीं 1 मरीज की कोरोना से मौत हुई. पॉजिटिविटी रेट 5.70 फीसदी था और कुल एक्टिव मामले 2641 हो गए. वहीं 21 अप्रैल को 1 हजार से कम मामले सामने आए, इस दिन दिल्ली में 965 कोरोना केस सामने आए और 1 मौत भी दर्ज की गई. पॉजिटिविटी रेट 4.71 फीसदी दर्ज हुआ. 21 अप्रैल को 2970 एक्टिव केस हो गए. 

इसके बाद 22 अप्रैल को सामने आए आंकड़ों में एक बार फिर 1 हजार से ज्यादा मामले देखे गए. इस दिन 1042 केस दर्ज किए गए, वहीं दो लोगों की कोरोना से मौत हुई. पॉजिटिविटी रेट 4.64 फीसदी रहा. कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 3253 तक पहुंच गया. 23 अप्रैल को भी 1094 केस सामने आए और दो मरीजों की मौत हुई. पॉजिटिविटी रेट 4.82 फीसदी रहा. कुल एक्टिव मामलों की संख्या 3705 तक पहुंच गई. 

पिछले तीन दिन में कोरोना का हाल
अब पिछले तीन दिनों के आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो 24 अप्रैल को दिल्ली में 1083 कोरोना केस सामने आए, वहीं एक मरीज की मौत हुई. पॉजिटिविटी रेट 4.48 फीसदी रहा. वहीं कुल एक्टिव मामलों की संख्या 3975 तक पहुंच गई. इसके बाद 25 अप्रैल को 1011 कोरोना मामले सामने आए और 1 मरीज की कोरोना से मौत हुई. पॉजिटिविटी रेट 6.42 फीसदी रहा. एक्टिव केस की संख्या 4168 तक पहुंच गई. 

वहीं 26 अप्रैल यानी आज सामने आए कोरोना आंकड़ों में फिर उछाल देखने को मिला. आज कुल 1204 नए मामले सामने आए हैं, वहीं एक मौत भी दर्ज की गई है. पॉजिटिविटी रेट 4.46 फीसदी है, वहीं एक्टिव मामलों की कुल संख्या 4508 तक पहुंच चुकी है. यानी पिछले 10 दिनों में कोरोना मामले 400 से बढ़कर 1200 के पार पहुंच चुके हैं. वहीं 10 दिन पहले जहां दिल्ली मे एक्टिव केस सिर्फ 1262 थे, वहीं आज इसकी संख्या 4 हजार के पार पहुंच चुकी है. 

ये भी पढ़ें - 

रुड़की धर्म संसद पर उत्तराखंड सरकार को मिली 'सुप्रीम' चेतावनी, कहा- हेट स्पीच नहीं रोकी तो...

Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ठुकराया कांग्रेस का ऑफर, रणदीप सुरजेवाला ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ करेंगे शिरकत
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ करेंगे शिरकत
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सील दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सील दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..;, खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..;, खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget