एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ठुकराया कांग्रेस का ऑफर, रणदीप सुरजेवाला ने दी जानकारी

Prashant Kishor: अब कांग्रेस की तरफ से एक बयान सामने आया है कि प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की कमेटी में शामिल होने से इनकार कर दिया है. 

कांग्रेस को लगातार चुनावों में मिल रही हार के बाद अब 2024 की तैयारियां की जा रही हैं. इसके लिए पार्टी में कई तरह के बदलावों के सुझाव दिए गए और इसमें चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही थी. लेकिन अब कांग्रेस की तरफ से एक बयान सामने आया है कि प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की कमेटी में शामिल होने से इनकार कर दिया है. 

कांग्रेस की तरफ से दिया गया था ऑफर

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला की तरफ से बताया गया है कि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से 2024 के लिए एक एक्शन ग्रुप बनाया गया था, प्रशांत किशोर को भी इसी ग्रुप का हिस्सा बनाने और तमाम जिम्मेदारी संभालने का ऑफर दिया गया. लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया. हम उनके प्रयास और पार्टी को दिए गए सुझावों का सम्मान करते हैं. 

कांग्रेस के अलावा खुद प्रशांत किशोर ने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि, मैंने कांग्रेस के बड़े ऑफर को इनकार कर दिया है, जिसमें चुनावी जिम्मेदारी देने की बात कही गई थी. 

प्रशांत किशोर ने दिए थे कई सुझाव
बता दें कि इससे पहले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के कई नेताओं के साथ मुलाकात की थी. जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को आने वाले चुनावों को लेकर कुछ सुझाव दिए गए. बताया गया कि कई पन्नों में पूरा प्रजेंटेशन सोनिया गांधी तक पहुंचाया गया. कांग्रेस की तरफ से भी कहा गया कि इस पर काम किया जाएगा. खुद सोनिया गांधी ने कई बार प्रशांत किशोर के साथ मुलाकात की. इसके बाद कहा जा रहा था कि, कांग्रेस जल्द प्रशांत किशोर को पार्टी में कोई अहम पद सौंप सकती है. लेकिन अब पार्टी की तरफ से साफ किया गया है कि पीके ऐसा करने से इनकार कर चुके हैं. 

राजस्थान में कांग्रेस का चिंतन शिविर
बता दें कि राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर आयोजित होने जा रहा है. करीब 9 साल बाद पार्टी ऐसा चिंतन शिविर आयोजित कर रही है. खास बात ये है कि इसके लिए बनाई गई 6 कमेटियों में कांग्रेस के नाराज जी-23 के नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है. बताया गया कि ऐसा प्रशांत किशोर के कहने पर ही किया गया. क्योंकि पीके ने खुद जी-23 के कुछ नेताओं से मुलाकात की थी. कांग्रेस का ये चिंतन शिविर 13 से 15 मई तक चलेगा. इन तीन दिनों में किसानों के मुद्दे से लेकर संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा होगी. साथ ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भी अहम रणनीति तैयार की जाएगी. 

ये भी पढ़ें

Explained: Elon Musk ने Twitter को 44 अरब डॉलर में खरीदा, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ? आखिर डील को कैसे मिली मंजूरी?

Parag Agrawal on Twitter: क्या पराग अग्रवाल की होगी विदाई? ट्विटर CEO ने आखिर क्यों कहा- कंपनी का नहीं है भविष्य?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget