एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार में और गिरावट, आज आए 414 नए केस, 60 मरीज़ों की मौत

दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 487 मामले आए थे और 45 लोगों की मौत हुई थी. यह पहली बार था, जब 11 अप्रैल के बाद से रोज होने वाली मौत की संख्या 50 से कम रही. गुरुवार को संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत दर्ज की गई थी.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 414 नए मामले आए, जो ढाई महीने से अधिक समय में महामारी के सबसे कम मामले हैं. वहीं, पिछले 24 घंटों में 60 और लोगों ने जान गंवा दी. दिल्ली में आज पॉजिटिविटी रेट और गई और ये 0.53 प्रतिशत पहुंग गई. अब दिल्ली में 6,731 एक्टिव केस हैं, यानी इतने मरीज़ों का इलाज चल रहा है.

स्वास्थ्य विभाग मुताबिक, दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या अब 24,557 हो गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान 1683 मरीज़ों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. बता दें कि शहर में शुक्रवार को संक्रमण के 523 मामले आए थे, 50 लोगों की मौत हुई थी और संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत रह गई थी.

आपको बता दें कि ये लगातार छठा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर एक प्रतिशत से कम दर्ज की गई है. अप्रैल के महीने में दिल्ली में संक्रमण की दर 36 प्रतिशत पर पहुंच गई थी. 20 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 28 हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे. 

दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 487 मामले आए थे और 45 लोगों की मौत हुई थी. यह पहली बार था, जब 11 अप्रैल के बाद से रोज होने वाली मौत की संख्या 50 से कम रही. गुरुवार को संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत दर्ज की गई थी. आपको बता दें कि दिल्ली में 16 मार्च को संक्रमण के 425 और 17 मार्च को 536 मामले आए थे.

दिल्ली सरकार ने अनलॉक के तहत किया रियायतों का एलान

दिल्ली में सोमवार से केजरीवाल सरकार लोगों को लॉकडाउन में और रियायतें देने जा रही है. हालांकि इन रियायतों के अलावा बाकी तमाम चीज़ों पर पहले की तरह पाबंदी जारी रहेगी. सीएम अरविंद केजरीवाल ने वर्तमान में जारी लॉकडाउन को 14 जून तक के लिए बढ़ा दिया है.

क्या है नई रियायतें

मॉल्स और बाजार में ऑड-इवन के हिसाब से दुकान खोली जाएंगी. सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक.

सरकारी दफ्तर में ग्रुप A ऑफिसर 100 फीसदी उपस्थिति के साथ काम करेंगे और ग्रुप B में 50 फीसदी काम करेंगे.

प्राइवेट ऑफिस 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं. ज्यादा से ज्यादा वर्क फ्रॉम होम के लिए निवेदन किया गया है.

आवश्यक चीजों और सेवाओं की दुकानें रोज खुलेंगी.

दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगी.

 

पिछले कुछ दिनों के मामले
शहर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 648 मामले सामने आए थे और 86 मरीजों की मौत हुई थी. मंगलवार को कोविड-19 के 623 मामले सामने आए थे और 62 लोगों की मौत हुई थी. बुधवार को संक्रमण के 576 नए मामले सामने आए और 103 मरीजों की मौत हुई थी. वहीं गुरुवार को 487 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी और 45 मरीजों की मौत हुई थी.

नए कानून नहीं माने तो Twitter को भुगतने होंगे परिणाम, आपत्तिजनक पोस्ट के लिए यूजर कर सकेंगे मानहानि का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget