एक्सप्लोरर

दिल्ली में 24 घंटे में आए कोरोना के 19133 नए मामले, पर्याप्त ऑक्सीजन मिलने पर सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी लिखी चिट्ठी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को पांच मई को 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई. इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी और आभार जताया.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रही राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 19,133 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 335 मरीजों की मौत हुई है. इतने ही समय में 20,028 मरीज ठीक हुए हैं. दिल्ली में अब तक 1273035 लोग संक्रमित हुए हैं और 18398 मरीजों की जान गई है. 

बुधवार को कोरोना के 20,960 नए मामलों की पुष्टि हुई थी और 311 मरीजों की जान चली गई थी. वहीं मंगलवार को संक्रमण के 19,953 नये मामले सामने आए थे और 338 मरीजों की मौत हो गई थी. 

शहर में सोमवार को 18043 नए मामलों की पुष्टि हुई थी और सर्वाधिक 448 मरीजों की जान चली गई. रविवार को 20,394 नए मामले आए थे और 407 मरीजों की मौत हुई थी. शनिवार को 25219 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और 412 मरीजों की मौत हुई थी. दिल्ली में एक दिन में 20 अप्रैल को सबसे अधिक 28395 लोग संक्रमित हुए थे. 

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई. यह जानकारी आज केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी. इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी और आभार जताया.

उन्होंने पीएम मोदी को भेजे पत्र में कहा, ''दिल्ली में कई दिनों से ऑक्सीजन की कमी चल रही है. दिल्ली की खपत 700 टन प्रतिदिन है. हम लगातार केंद्र सरकार से प्रार्थना कर रहे थे कि इतनी ऑक्सीजन हमें दी जाए. कल पहली बार दिल्ली को 730 टन ऑक्सीजन मिली. मैं दिल्ली के लोगों की तरफ से दिल से आपका आभार व्यक्त करता हूं. आपसे निवेदन है कि कम से कम इतनी ऑक्सीजन दिल्ली को रोज जरूर दिवाई जाए और इसमें कोई कटौती नहीं की जाए. पूरी दिल्ली इसके लिए आपकी आभारी रहेगी.''

Oxygen Shortage: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- दिल्ली को जरूरत से ज्यादा 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार

वीडियोज

Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget