एक्सप्लोरर

दिल्ली में राहत की खबर, एक दिन में 400 से कम नए केस, पिछले सात महीनों का सबसे कम आंकड़ा

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 384 नए मामले सामने आए हैं और 12 मरीजों की मौत हुई है. वहीं इलाज के बाद एक दिन में 727 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं. दिल्ली में रिकवरी दर पहली बार 97.56 फीसदी हुआ है जो अब तक का सर्वाधिक दर है.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ गई है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के चार सौ से कम नए केस सामने आए हैं. पिछले साल महीनों में ये एक दिन में सामने आने वाला अब तक सबसे कम मामला है. दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 384 नए केस सामने आए हैं. नए मामलों के सामने आने के बाद दिल्ली में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 6 लाख 27 हजार 256 हो गई है.

दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी आई है. एक्टिव मरीजों की संख्या पांच हजार से कम हो गई है. होम आइसोलेशन में अब ढाई हजार से कम मरीज हैं. कोरोना संक्रमण की दर 0.76 फीसदी है. सक्रिय मरीजों की दर 0.74 फीसदी हुई जो अब तक का सबसे कम स्तर है. रिकवरी दर पहली बार 97.56 फीसदी हुआ है जो अब तक की सबसे बड़ी दर है. दिल्ली में कोरोना की डेथ रेट 1.69 फीसदी है.

पिछले 24 घंटे में 12 मरीजों की मौत हो गई है. 19 अगस्त के बाद से एक दिन में मौत का सबसे कम आंकड़ा है. 19 अगस्त को 9 मरीजों की मौत हुई थी. दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की वजह से 10 हजार 597 लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 4689 हो गई है. होम आइसोलेशन में 2426 मरीज हैं.

इसके साथ ही एक दिन में कुल 727 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं और अब तक कुल 6 लाख 11 हजार 970 मरीज रिकवर कर चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 50 हजार 288 आरटीपीसीआऱ टेस्ट हुए हैं. अब तक कुल 89 लाख 26 हजार 806 टेस्ट किए जा चुके हैं. इसमें से 30 हजार 296 आरटीसीपीआर टेस्ट और 19 हजार 992 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए हैं. दिल्ली में फिलहाल कंटेनमेंट जोन की संख्या 3491 है.

सरकार और किसानों के बीच गतिरोध बरकरार, कृषि मंत्री बोले- हमें उम्मीद है अगली बैठक में निष्कर्ष पर पहुंचेंगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget