एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना के कहर पर सीएम केजरीवाल बोले- मामलों में बढ़ोतरी हुई, लेकिन काबू में हालात

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में अभी तक लगभग 45 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं. केजरीवाल ने साथ ही कहा कि ज्यादातर मामलों में अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है.

नई दिल्लीः राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि प्रदेश में लगभग 74 हजार से ज्यादा केस के बावजूद स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. केजरीवाल ने साथ ही कहा कि दिल्ली में टेस्टिंग को तीन गुना कर दिया गया है और इसके बावजूद मामलों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं है. सीएम ने लोगों से चिंता न करने की अपील की.

शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में अब तक 73,780 मामले आए हैं, जिनमें से 2429 लोगों की मौत हो गई है. केजरीवाल ने बताया कि अभी तक लगभग 45 हजार मरीज ठीक भी हो चुके हैं.

राजधानी में 13 हजार बेड हैं तैयार

शुक्रवार 25 जून को अपनी प्रेस ब्रीफिंग के दौरान प्रदेश में बढ़ते मामलों पर सीएम केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में कोरोना मामलों की संख्या काफी ज्यादा है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है और चिंता की बात नहीं है. हमने टेस्टिंग को तीन गुना तक बढ़ाया है और फिर भी रोजाना 3 हजार तक ही नए मामले आ रहे हैं.”

कुछ दिनों पहले तक दिल्ली के अस्पतालों में बिस्तरों को लेकर कई बार सवाल खड़े किए गए थे और चर्चा का मुद्दा रहा. केजरीवाल ने बताया कि अब प्रदेश के अस्पतालों में 13 हजार बेड तैयार हैं.

उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार ने पिछले 10 दिनों में होटलों में लगभग 3500 बेड तैयार कर लिए हैं. LNJP, राजीव गांधी सुपर स्पेशैलिटी और GTB अस्पतालों में ICU बेडों की संख्या को और बढ़ाया जाएगा.”

'दिल्ली में ज्यादातर हल्के लक्षण वाले मामले'

हाल ही में कोरोना मरीजों के होम आइसोलेशन को लेकर उप-राज्यपाल और दिल्ली सरकार आमने-सामने आए थे. ऐसे में होम आइसोलेशन को प्रभावी बताते हुए केजरीवाल ने बताया कि बढ़ते मामलों के बावजूद सिर्फ अस्पतालों में सिर्फ 6000 बिस्तरों का ही इस्तेमाल हुआ है.

उन्होंने कहा, “रोजाना 3000 केस के बावजूद ऐसा हुआ है क्योंकि ज्यादातर मामलों में अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं है. दिल्ली में कोरोना के ज्यादातर मामले हल्के लक्षण वाले हैं.”

ये भी पढ़ें PM मोदी ने की आत्मनिर्भर यूपी रोजगार अभियान की शुरुआत, सवा करोड़ लोगों को दिए जाएंगे 7 लाख तरह के रोजगार कोरोना अपडेट: देश में पहली बार एक दिन में आए 17 हजार से ज्यादा केस, अबतक 15301 की मौत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget