एक्सप्लोरर

दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने कराया कोरोना टेस्ट, आज शाम या कल तक आ जाएगी रिपोर्ट

आज सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना सैंपल दिया. इस सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है. मुख्यमंत्री खुद को पहले ही सभी सरकारी कार्यक्रमों व बैठकों से अलग कर चुके हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपना कोरोना टेस्ट कराया है. गले में खराश और बुखार की शिकायत के बाद उनका यह टेस्ट कराया गया है. जांच रिपोर्ट आज रात या बुधवार सुबह तक आने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री ने हल्का बुखार और गले में खराश होने के बाद खुद को आइसोलेशन में रख लिया था. रविवार दोपहर से ही किसी बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया, केजरीवाल की तबीयत अब ठीक है. कोई चिंता की बात नहीं है. उनका कोरोना टेस्ट कराया गया है. 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट आ जाएगी.

डायबिटीज के मरीज हैं केजरीवाल 51 साल के सीएम डायबिटीज से भी पीड़ित हैं और वह रविवार दोपहर से ही अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं. रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास पर एक कैबिनेट बैठक की थी जिसमें सिसोदिया, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन सहित कई मंत्रियों ने हिस्सा लिया था. बैठक में मुख्य सचिव विजय देव भी मौजूद थे. कैबिनेट बैठक के बाद केजरीवाल ने अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए.

मुख्यमंत्री पिछले दो महीने से अपनी अधिकतर बैठकें अपने घर से ही वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कर रहे हैं लेकिन कुछ महत्वपूर्ण बैठकों के लिए दिल्ली के उप राज्यपाल कार्यालय जाते रहे हैं. दो जून को केजरीवाल और सिसोदिया उपराज्यपाल कार्यालय में एक बैठक में शामिल हुए थे जहां अभी तक कोविड-19 के 13 मामले सामने आ चुके हैं.

दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या 29,943 हो गई. इनमें से 11,357 कोरोना रोगी अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं. 17,712 एक्टिव कोरोना रोगी अभी भी दिल्ली में अपना उपचार करा रहे हैं. वहीं अभी तक कोरोना से दिल्ली से दिल्ली में 874 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-

कोरोना का कहर: इन 17 राज्यों में पूरे भारत के औसतन मामले से भी तेज बढ़ रहा है वायरस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget