एक्सप्लोरर

Good News: आबादी का एक बड़ा हिस्सा खुद ही कोरोना से ठीक हो गया, जानिए कैसे पता चला

ICMR ने 70 जिलों में 24 हजार लोगों के शरीर में एंटीबॉडी का पता लगाया है. सर्वे में मालूम हुआ कि हॉटस्‍पॉट्स की एक-तिहाई आबादी संक्रमण के बाद रिकवर हो चुकी है.

नई दिल्ली: देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एक अच्छी खबर भी आई है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने ताजा सर्वे में बताया है कि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्‍सा कोरोना वायरस संक्रमण के बाद खुद ही ठीक हो गया है. ये संक्रमण हाटस्पॉट शहरों की एक-तिहाई आबादी में फैला था, लेकिन अब यहां के मरीज अपने आप ही ठीक हो गए. उनके शरीर से एंटीबॉडीज मिली है.

आईसीएमआर ने लोगों के बीच कोरोना की पहुंच और इसके असर का पता लगाने के लिए सीरोलॉजिकल सर्वे किया गया था. इस सर्वे की रिपोर्ट कैबिनेट सचिव और प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ शेयर की गई थी. न्‍यू इंडियन एक्‍सप्रेस ने अपने सूत्रों के हवाले से सर्वे रिपोर्ट छापी है.

70 जिलों में किया गया सर्वे आईसीएमआर ने खास एंटीबॉडीज की पहचान के लिए देश के 70 जिलों में 24 हजार लोगों पर सीरोलॉजिकल सर्वे करवाया है. ब्‍लड सैंपल के जरिए इंसान के शरीर में एंटीबॉडीज का पता लगाया जाता है. एंटीबॉडीज बताती है कि कोई इंसान वायरस का शिकार हुआ है या नहीं. एंटीबॉडीज संक्रमण से लड़ने में मदद करती है. संक्रमण के 14 दिन बाद शरीर में एंटीबॉडीज मिलने लगती है और महीनों तक इंसान के ब्लड सीरम में रहती है. सर्वे में पाया गया कि कंटेंमेंट जोन में 15 से 30 फीसदी आबादी को संक्रमण हो चुका है.

ये सर्वे उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार, असम, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर समेत 19 राज्यों के हॉटस्पॉट शहरों में किया गया है. यूपी में अमरोहा, सहारनपुर, गौतम बुद्ध नगर, बरेली, बलरामपुर, मऊ, औरैया, गोंडा, उन्‍नाव में सर्वे किया गया. वहीं महाराष्ट्र के बीड, नांदेड, परभणी, जलगांव, अहमदनगर, सांगली में सर्वे हुआ.

देश में संक्रमितों की संख्या 2.66 लाख, मृतकों की संख्या 7 हजार पार

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 9,987 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद मंगलवार सुबह आठ बजे तक कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 66 हजार 598 हो गई. वहीं एक दिन में रिकॉर्ड 331 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 7,466 तक पहुंच गई. अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन और ब्रिटेन के बाद कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला भारत छठे देश बन गया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में फिलहाल 1 लाख 29 हजार 917 मरीजों का उपचार चल रहा है और 1 लाख 29 हजार 214 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है. अब तक 48.47 फीसदी लोग स्वस्थ हो चुके हैं. कुल संक्रमितों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली: डिप्टी सीएम सिसोदिया बोले- 'केजरीवाल की तबीयत अब ठीक, चिंता की कोई बात नहीं'

कोरोना का कहर: इन 17 राज्यों में पूरे भारत के औसतन मामले से भी तेज बढ़ रहा है वायरस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रात भर...'
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रात भर...'
एबीपी न्यूज़ Top 10, मॉर्निंग बुलेटिन: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ -मॉर्निंग
एबीपी न्यूज़ Top 10, मॉर्निंग बुलेटिन: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ -मॉर्निंग
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget