एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

बाज़ारों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की मिसाल पेश करता दिल्ली का एक थोक मार्केट

सबसे अहम कदम जो मार्केट एसोसिएशन ने उठाया है वो है स्ट्रीट हॉकर्स, भीख मांगने वालों और अवैध स्टॉल पर पूरी तरह पाबंदी.

नई दिल्लीः कोरोना के तेज़ी से बढ़ते आकंडों के बीच दिल्ली के बाज़ारो में भीड़ की समस्या एक बड़ी चुनौती है. दिल्ली के कई बड़े बाज़ारों से रोज़ ओवर क्राउडिंग की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं. स्ट्रीट हॉकर्स और अवैध दुकान लगाने वालों पर लगाम लगाने की कोशिशें भी प्रशासन की ओर से की जा रही हैं. ऐसे में दिल्ली का एक ऐसा बाज़ार भी है जो अपनी खास इंतजाम के चलते कोरोनाकाल में एक आदर्श बाज़ार की तरह काम कर रहा है.

मिशन रोड के क्लॉथ मार्केट ने किया काबिलेतारीफ काम भीड़ भाड़ वाले चांदनी चौक इलाके के बीच चर्च मिशन रोड के क्लॉथ मार्केट की एसोसिएशन ने जो इंतज़ाम सोशल डिस्टेंसिंग के लिहाज़ से किये हैं वो वाकई काबिले तारीफ हैं. चांदनी चौक इलाके की व्यस्त बाज़ारों और संकरी गलियों में भीड़ की तस्वीरें हमने अक्सर देखी हैं. कोरोना के समय में ये तस्वीरें डराती भी हैं लेकिन इन्हीं तस्वीरों के बीच चांदनी चौक के चर्च मिशन रोड की क्लॉथ मार्केट की तस्वीर बिल्कुल अलग है. कुल 700 दुकानों वाली इस मार्केट में कोविड से निपटने के लिए एक कोविड मैनेजमेंट समिति भी बनाई गई है. जिसे क्लॉथ मार्केट कोविड मैनेजमेंट समिति का नाम दिया गया है.

सैनिटाइजेशन, थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था इस बाज़ार में आने जाने के 3 गेट हैं और तीनों पर सैनिटाइज़ेशन, थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है. गेट पर तैनात गार्ड सिर्फ लोगों का तापमान चेक करने के बाद ही किसी को अंदर जाने देते हैं. सिर्फ यही नहीं बाज़ार में सिर्फ वही लोग प्रवेश कर सकते हैं जिन्हें बाज़ार से संबंधित काम हो. हर गेट को खोलने बंद करने का समय तय कर दिया गया है. मुख्य गेट से सुबह 8 बजे के बाद माल ले जाने वालों की एंट्री बन्द कर दी जाती है. सिर्फ लोगों की आवाजाही के लिये इसे इस्तेमाल किया जाता है. बाकी 2 गेट जिनसे माल लाया जाता है वहाँ हर हाथगाड़ी और सामान का प्रवेश से पहले सैनिटाइज़ेशन किया जाता है. मार्केट में साइकिल, स्कूटर, बाइक जो पहले अंदर आ सकती थीं उनका प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.

बाज़ारों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की मिसाल पेश करता दिल्ली का एक थोक मार्केट

अवैध स्टॉल्स पर पाबंदी सबसे अहम कदम जो मार्केट एसोसिएशन ने उठाया है वो है स्ट्रीट हॉकर्स, भीख मांगने वालों और अवैध स्टॉल पर पूरी तरह पाबंदी. मार्केट एसोसिएशन के प्रधान गोपाल गर्ग के मुताबिक पहले बाज़ार में हर किसी को प्रवेश की इजाज़त थी, लोग फुटपाथ पर भी सामान लगा लेते थे जिसकी वहज से पूरी मार्केट में भीड़ रहती थी. लेकिन इस समस्या को अब काबू कर लिया गया है. सभी दुकानदार अपनी सीमा में ही सामान रखते हैं. खुला सामान बेचने वाले स्ट्रीट हॉकर्स और भीख मांगने वालों को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है. सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है और हर दुकान पर सैनिटाइज़र रखना ज़रूरी है.

कोविड मैनेजमेंट समिति का व्हॉट्सएप ग्रुप भी है गोपाल गर्ग के मुताबिक कोविड मैनेजमेंट समिति का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है. बाज़ार में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति में अगर कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो ये सूचना व्हाट्सएप ग्रुप में दी जाती है. फौरन उस व्यक्ति को पास के सरकारी सेंटर पर निःशुल्क टेस्ट के लिये पहुँचाया जाता है.

क्लॉथ मार्केट दिखाता है दिशा तंग गलियों और भीड़ से भरे हुए बाज़ारों के लिये मशहूर चांदनी चौक की इस बाजार में जब हमारी टीम पहुंची तो बिना किसी धक्के के, किसी से टक्कर खाये, देह से दूरी बनाये हुए एक गेट से दूसरे गेट तक सुरक्षा के साथ पहुंच गई. ऐसे वक्त में जब अर्थव्यवस्था को संभालना है और महामारी से भी बचना है तो ये क्लॉथ मार्केट एक दिशा दिखाती है कि किस तरह हम खुद प्रयास करके भी सभी नियमों का पालन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Coronavirus: देश में 92 लाख के पार पहुंचे संक्रमण के मामले, कल हुई 481 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीयों पर हमले के बाद गुस्से में पीएम मोदी, होर्मुज पर दे डाला अल्टीमेटम, कहा- 'अटैक मंजूर नहीं...'
भारतीयों पर हमले के बाद गुस्से में पीएम मोदी, होर्मुज पर दे डाला अल्टीमेटम, कहा- 'अटैक मंजूर नहीं...'
Kerala Elections: मंजेरी से मलप्पुरम तक... मुस्लिम लीग के उम्मीदवारों ने रचा इतिहास, 27 में से 22 सीटों पर जीते
Kerala Elections: मंजेरी से मलप्पुरम तक... मुस्लिम लीग के उम्मीदवारों ने रचा इतिहास, 27 में से 22 सीटों पर जीते
BJP Wins Muslim Seats: बंगाल में काबा-काली और बाबरी मस्जिद जैसे मुद्दों पर गर्म रही बीजेपी! फिर कैसे 45% मुस्लिम सीटों पर खिला कमल?
बंगाल में काबा-काली और बाबरी मस्जिद मुद्दों पर बीजेपी गर्म! फिर कैसे 45% मुस्लिम सीटें जीत लीं?
West Bengal Election Result: बंगाल में सरकार का शपथ ग्रहण कब? BJP नेता ने बता दी तारीख, पीएम मोदी ने लगाई मुहर
बंगाल में सरकार का शपथ ग्रहण कब? BJP नेता ने बता दी तारीख, पीएम मोदी ने लगाई मुहर

वीडियोज

West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’?
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’? | UP Election 2027
West Bengal Election Results: BJP का 'नया बंगाल'ऐसा होगा? | TMC VS BJP | Mamata Banerjee
West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीयों पर हमले के बाद गुस्से में पीएम मोदी, होर्मुज पर दे डाला अल्टीमेटम, कहा- 'अटैक मंजूर नहीं...'
भारतीयों पर हमले के बाद गुस्से में पीएम मोदी, होर्मुज पर दे डाला अल्टीमेटम, कहा- 'अटैक मंजूर नहीं...'
Punjab Politics: 'अरविंद केजरीवाल को अगला सरप्राइज उम्मीद से जल्दी मिलेगा' कांग्रेस नेता के दावे ने बढ़ाई AAP की टेंशन
'अरविंद केजरीवाल को अगला सरप्राइज उम्मीद से जल्दी मिलेगा' कांग्रेस नेता के दावे ने बढ़ाई AAP की टेंशन
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
'मैं 102 किलो का था... मोटापे की वजह से पिता ने भी...,' पर्ची निकालने वाले रघु शर्मा ने मैच के बाद बताई संघर्ष की कहानी
'मैं 102 किलो का था... मोटापे की वजह से पिता ने भी...,' पर्ची निकालने वाले रघु शर्मा ने मैच के बाद बताई संघर्ष की कहानी
कौन हैं सुधा रेड्डी? 18000 करोड़ की मालकिन हैं, हैदराबाद की बिजनेस वुमने का मेट गाला लुक चर्चा में
कौन हैं सुधा रेड्डी? 18000 करोड़ की मालकिन हैं, हैदराबाद की बिजनेस वुमने का मेट गाला लुक चर्चा में
Raja Shivaji Box Office Day 5 Live: मंगलवार को भी 'राजा शिवाजी' का भौकाल, दोपहर 1 बजे तक कलेक्शन 39 करोड़ के पार
मंगलवार को भी 'राजा शिवाजी' का भौकाल, दोपहर 1 बजे तक कलेक्शन 39 करोड़ के पार
Kerala Elections: मंजेरी से मलप्पुरम तक... मुस्लिम लीग के उम्मीदवारों ने रचा इतिहास, 27 में से 22 सीटों पर जीते
Kerala Elections: मंजेरी से मलप्पुरम तक... मुस्लिम लीग के उम्मीदवारों ने रचा इतिहास, 27 में से 22 सीटों पर जीते
Vitamin D Deficiency: क्या बिना बात रहता है बदन दर्द और खराब मूड, कहीं इस विटामिन की कमी से तो नहीं हो रहा ऐसा?
क्या बिना बात रहता है बदन दर्द और खराब मूड, कहीं इस विटामिन की कमी से तो नहीं हो रहा ऐसा?
Embed widget