एक्सप्लोरर

दिल्ली में रातभर चली तेज हवाओं और बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े पांच बजे तक 33.6 मिली बारिश दर्ज की गई, पालम स्टेशन पर 43.4 मिली बारिश दर्ज की गई.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रातभर चली तेज हवाओं और बारिश से पारा कई डिग्री लुढ़क गया और रविवार सुबह मौसम सुहाना हो गया. सुबह भी रुक रुक कर दिल्ली में बारिश हो रही है. आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहने के और हल्की बारिश के आसार हैं. मौसम विज्ञानी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े पांच बजे तक 33.6 मिली बारिश दर्ज की गई, पालम स्टेशन पर 43.4 मिली बारिश दर्ज की गई.

मौसम विभाग के मुताबिक 15 मिमी से कम बरसात को मामूली, 15 मिमी से 64.5 मिमी के बीच बारिश को मध्यम और 64.5 मिमी से अधिक को भारी बारिश माना जाता है. आर्द्रता का स्तर भी 100 फीसदी पर पहुंच गया.

अगले तीन से चार दिन तक और बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन से चार दिन तक और बारिश का अनुमान है. उन्होंने बताया कि बुधवार तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक गिर सकता है. दिल्ली में 25 जून को मानसून आ गया था. इस बार राष्ट्रीय राजधानी में सामान्य बारिश का अनुमान है.

37-40 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान

शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 37-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. दिल्ली के पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब में गर्मी से कोई राहत नहीं मिली. पंजाब और हरियाणा में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के नारनौल में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला साइकिल मार्च, कहा- 50 रुपये मुनाफा ले रही सरकारें

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान हिज्बुल के दो आतंकी ढेर, एक जवान घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget