एक्सप्लोरर

दिल्ली बजट: मनीष सिसोदिया विधानसभा में पेश करेंगे दिल्ली का पहला e-बजट

इस साल दिल्ली सरकार का बजट 'देशभक्ति बजट' हो सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त 2022 को आज़ादी के 75 साल पूरे होने तक पूरी दिल्ली में उत्सव मनाया जायेगा.

नई दिल्ली: आज दिल्ली विधानसभा में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये दिल्ली का बजट सदन में पेश करेंगे. खास बात ये होगी कि इस बार विधानसभा में बजट पेश करते समय बजट की प्रतियां उनके हाथ में नहीं होंगी. मनीष सिसोदिया टैब से बजट पढ़ेंगे और साथ ही सदन में बैठे सभी मंत्रियों और विधायकों को भी बजट पढ़ने के लिये टैब दिए जाएंगे. मंगलवार सुबह 11 बजे मनीष सिसोदिया का बजट भाषण शुरू होगा.

पिछले वित्त वर्ष में दिल्ली का बजट 65 हज़ार करोड़ का था, सरकारी सूत्रों की मानें तो इस साल 2021-22 के लिए 65 हज़ार करोड़ से अधिक के बजट का प्रस्ताव देखने को मिल सकता है. कोरोना काल के मद्देनजर इस बार बजट में दिल्ली वालों के लिये फ्री वैक्सीन का प्रावधान भी आ सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अगले चरण में जब आम लोगों को वैक्सीन दी जाएगी तब दिल्ली सरकार की तरफ से उन्हें सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीन देने का प्रावधान इस बजट में लाया जा सकता है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसी साल जनवरी में दिल्ली वालों को मुफ़्त वैक्सीन देने की तरफ इशारा भी किया था.

इस साल दिल्ली सरकार का बजट 'देशभक्ति बजट' हो सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त 2022 को आज़ादी के 75 साल पूरे होने तक पूरी दिल्ली में उत्सव मनाया जायेगा. जिसके तहत पूरे 75 हफ्ते तक के समय को देशभक्ति के उत्सव के रूप में मनाया जायेगा. मंगलवार को पेश किये जाने वाले बजट में इसकी घोषणा हो सकती है. देशभक्ति बजट को इंडिया एट 75 के जश्न के रूप में प्रस्तुत किया जायेगा. इसके साथ ही इस महोत्सव में इंडिया एट 100 की कल्पना भी दिल्ली सरकार प्रस्तुत करेगी.

आज़ादी के 75वें साल के अवसर पर दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में पढ़ रहे हर बच्चे को देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए देशभक्ति पाठ्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है. साथ ही सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक आज़ादी के 75वें साल में शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब अम्बेडकर के प्रेरक जीवन पर दिल्ली सरकार कार्यक्रम आयोजित करेगी. दिल्ली के आसमान को तिरंगे से सजाने का प्लान भी बजट में पेश हो सकता है. जिसके तहत पूरी दिल्ली में कनॉट प्लेस की तरह शानदार लहराते हुए तिरंगे स्थापित करने की तैयारी है.

शिक्षा पर सबसे अधिक खर्च करने वाली केजरीवाल सरकार के इस बजट में नए वर्जन वाला शिक्षा बजट का स्वरूप देखने मिल सकता है. वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी अहम घोषणाएं हो सकती हैं. दिल्ली में नए सैनिक स्कूल शुरू किये जाने का प्रस्ताव भी बजट में आ सकता है. सूत्रों के मुताबिक योग को आम लोगों तक उपलब्ध कराने की योजना के बारे में भी बजट में घोषणा संभव है. बड़े स्तर पर हर मोहल्ले तक योग का प्रचार किया जाने की तैयारी है. साथ ही, आजादी के 100 साल पूरे होने पर साल 2047 तक दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय, सिंगापुर के प्रति व्यक्ति आय के बराबर करने का मास्टर प्लान का एलान केजरीवाल सरकार बजट में कर सकती है.

मराठा आरक्षण : SC ने सभी राज्यों से जवाब मांगा, कहा- फैसले का असर पूरे देश पर पड़ेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget