एक्सप्लोरर

Delhi Politics: दिल्ली में शराब नीति पर घमासान जारी, बीजेपी ने आप सरकार के खिलाफ किया प्रोटेस्ट

Delhi Excise Policy: दिल्ली सरकार की विवादित एक्साइज पॉलिसी के चलते भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली बीजेपी ने प्रचंड प्रदर्शन किया.

BJP Protest Against Delhi Government: दिल्ली (Delhi) के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को बर्खास्त करने की मांग को लेकर दिल्ली बीजेपी (Delhi BJP) की तरफ से प्रचंड प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन में दिल्ली बीजेपी चीफ आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) , सांसद प्रवेश वर्मा, रमेश विधूड़ी, पूर्व सांसद विजय गोयल आदि शामिल रहे. बीजेपी नेताओं ने एकसुर में कहा कि जब तक शराब घोटाले (Alcohol Scam) में शामिल मनीष सिसोदिया को बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक ये प्रदर्शन जारी रहेगा.

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार (AAP Government) के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप है. एक्साइज पॉलिसी में भ्रष्टाचार किया गया है. इसके बावजूद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बर्खास्त नहीं किया जा रहा है. हम अपनी मांग को पूरा करने के लिए ये प्रदर्शन तब तक जारी रखेंगे, जब तक कि मनीष सिसोदिया को बर्खास्त नहीं किया जाता.

बीजेपी ने किया प्रदर्शन

दिल्ली सरकार (Delhi Government) की विवादित एक्साइज पॉलिसी के चलते भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली बीजेपी ने प्रचंड प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के दौरान दिल्ली प्रदेश के तमाम कार्यकर्ता भी सिविल लाइंस पर पहुंचे, जहां पर अपने नेताओं के संबोधन के बाद सभी प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास और विधानसभा की ओर मार्च किया.

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की तरफ से प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे. दो बैरिकेडिंग भी लगाई गई थी. साथ ही साथ ड्रोन से भी निगरानी रखी गयी. दिल्ली पुलिस के तमाम इंतजामों के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने पहले बैरिकेड को तोड़कर आगे का रुख किया. हालांकि दूसरे बैरिकेड पर पहुंचने के बाद पुलिस बल ने वाटर कैनन का प्रयोग करते हुए उन्हें रोक लिया.

सिसोदिया के पुतले पर लटकाई शराब की बोतलें

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पुतलों पर शराब की खाली बोतलों की माला लटकाई और प्रदर्शन के दौरान दोनों ही पुतलों का दहन भी कर दिया गया. इतना ही नहीं शराब की बोतल का पुतला भी प्रदर्शन के दौरान लाया गया, जिस पर मनी शश्(money shhh) व्हिस्की लिखा हुआ था.

किस नेता ने क्या कहा ?

बीजेपी के पूर्व सांसद विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने शराब घोटाले को अंजाम दिया है, जिसमें न केवल मनीष सिसोदिया बल्कि अरविंद केजरीवाल भी शामिल है. हम उस वक्त तक इस प्रदर्शन को जारी रखेंगे जिस वक्त तक मनीष सिसोदिया को बर्खास्त नहीं कर दिया जाता. ये लोग भ्रष्टाचार के आरोप पर जवाब देने के बजाय इधर-उधर की बात करके ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं, लेकिन हम अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे. 

बीजेपी सासंद प्रवेश वर्मा ने कहा दिल्ली की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए सड़कों पर प्रदर्शन करते रहेंगे. ये सरकार जनता को मुद्दे से भटकाने के लिए इधर उधर की बात करती है, लेकिन शराब घोटाले पर कोई भी जवाब नहीं देती. बीजेपी सांसद रमेश विधूड़ी ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ लड़ाई को जारी रखेंगे. ये सरकार दिल्ली की जनता को बरगला रही है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे. इन लोगों ने शराब माफियाओं का साथ दिया है. उनके मुताबिक शराब नीतियों को बदला है.

ऑपरेशन लोटस के आरोप को बताया बोगस  

दिल्ली बीजेपी के तमाम नेताओं से जब यह सवाल किया गया कि आम आदमी पार्टी की तरफ से भी आरोप लगाया जा रहा है कि बीजेपी ने उनके विधायकों को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन ऑपरेशन लोटस को विफल कर दिया गया है. तो इस पर प्रदर्शन में शामिल सभी नेताओं ने कहा कि ये सारी बातें आम आदमी पार्टी सिर्फ और सिर्फ मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए कर रही है. उनके पास ऐसा कोई भी सबूत नहीं है. क्या अरविंद केजरीवाल को लगता है कि उनके विधायक बिकाऊ हैं?

इसे भी पढ़ेंः-

Ghulam Nabi Azad Resigns: गुलाम नबी कांग्रेस से 'आजाद', राहुल ने किया अपमानित, 5 पन्नों के खत में बयां किया दर्द

Laal Singh Chaddha: फिल्म के ओटीटी रिलीज के लिए आमिर खान को करना पड़ा समझौता? नेटफ्लिक्स के साथ हुई सिर्फ इतने पैसों की डील !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget