एक्सप्लोरर

Delhi Assembly: स्पीकर का बड़ा एक्शन, BJP विधायक ओपी शर्मा और विजेंद्र गुप्ता को मार्शल के जरिए निकाला बाहर

Delhi Assembly: स्पीकर ने उपराज्यपाल और केंद्र पर दिल्ली विधानसभा को नपुंसक बनाए जाने का आरोप लगाया. स्पीकर की इस टिप्पणी पर बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया.

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में हंगामे के बाद आज स्पीकर रामनिवास गोयल ने BJP विधायक ओपी शर्मा और विजेंद्र गुप्ता को मार्शल के जरिए बाहर कर दिया. जंगपुरा से विधायक प्रवीण कुमार ने सदन में दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया था. जिसके बाद स्पीकर ने उपराज्यपाल और केंद्र पर दिल्ली विधानसभा को नपुंसक बनाए जाने का आरोप लगाया. स्पीकर की इस टिप्पणी पर बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया.

विधानसभा में उठा बच्चे की चाकू मारकर हत्या का मामला

आम आदमी पार्टी के विधायक प्रवीण कुमार ने अपने इलाके में एक बच्चे की चाकू मारकर की गई हत्या का जिक्र करते हुए स्पीकर के जरिए केंद्रीय गृह मंत्री से सवाल किया कि इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है. प्रवीण कुमार ने कहा कि राकेश अस्थाना की पुलिस कमिश्नर के रूप में ज्वाइनिंग के बाद से दिल्ली में क्राइम की घटनाएं बढ़ गईं हैं. पुलिस इलाकों में पेट्रोलिंग नहीं करती है. इस मामले में सम्बंधित विभाग से जवाब नहीं आने पर स्पीकर रामनिवास गोयल ने सदन में सख्त टिप्पणी की.

स्पीकर ने क्या कहा?

स्पीकर ने कहा, ''प्रवीण कुमार ने जो विषय उठाया है, वह काफी महत्वपूर्ण है. एलजी का 2018 का जो आदेश है, उसके अनुसार ऐसे विषय पर सदन को जवाब नहीं मिलते हैं. इस आदेश ने दिल्ली को बर्बाद करके छोड़ दिया है. किसी इलाके में चोरी होती है, डाका होता है, तो विधायक सवाल नहीं पूछ सकता, उसके जवाब नहीं मिलते हैं. ऐसे ही आदेश से अब चंडीगढ़ में भी IAS को अलग कर दिया है. इस मुद्दे पर सदन में चर्चा होनी चाहिए और ऊपर भेजा जाना चाहिए. एलजी और केंद्र के आदेश से दिल्ली विधानसभा को नपुंसक बनाया जा रहा है. ऐसा विधानसभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ.''

स्पीकर की इस टिप्पणी के बाद बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद स्पीकर ने बीजेपी विधायक ओपी शर्मा और विजेंद्र गुप्ता को मार्शल आउट किया गया. इस दौरान विधायक प्रवीण कुमार ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना को विधानसभा में तलब करने की माँग भी उठायी.

यह भी पढ़ें-

Criminal Procedure Id Bill: 75 सालों तक सुरक्षित रहेंगे अपराधियों की पहचान से जुड़े आंकड़े और नमूने, संसद में बिल पेश

बीजेपी समर्थकों को धमकाते हुए टीएमसी MLA का Video अमित मालवीय ने किया शेयर, ममता सरकार से किया ये सवाल

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget