एक्सप्लोरर

Alipur Wall Collapse: दीवार के बराबर में खुदाई का चल रहा था काम, भरभरा कर ढह गया निर्माणाधीन गोदाम, 5 लोगों की मौत

स्थानीय लोगों का कहना है कि अलीपुर थाना क्षेत्र के बकोली गांव में जिस निर्माणाधीन गोदाम में हादसा हुआ है, वह शक्ति सिंह चौहान का है, जो नरेला से AAP के विधायक शरद चौहान का चचेरा भाई है.

Delhi News: दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र के बकोली गांव में एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों में से 2 को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के लिए रेफर किया गया है जबकि 6 घायल सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती हैं. अभी तक की जांच में पुलिस को ये पता चला है कि गोदाम शक्ति सिंह चौहान का है. वही इसका निर्माण करवा रहा था. 

निर्माण जिस ठेकेदार से करवाया जा रहा था, उसका नाम सिकंदर बताया गया है. पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाबत एफआईआर दर्ज की जा रही है और दोनों की ही तलाश की जा रही है. बता दें कि शक्ति सिंह चौहान नरेला के आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान का चचेरा भाई है.

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार यह घटना दोपहर लगभग 12:40 की है. बताया जा रहा है कि लगभग 5000 गज से ज्यादा के प्लॉट पर गोदाम बनाने के लिए कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. लगभग 100 फुट लंबी और लगभग 15 फुट ऊंची दीवार खड़ी की गई थी. आज उस दीवार के बराबर में ही खुदाई का काम चल रहा था कि अचानक से दीवार भरभरा कर ढह गई और वहां काम कर रहे मजदूर उस मलबे में दब गए.

पुलिस को जो शुरुआती जानकारी मिली उसके अनुसार लगभग 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई गई थी. दो जेसीबी मशीनों व 4 हाइड्रा मशीनों की मदद से 13 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से 5 की मौत हो गई है. सभी को पहले सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया था. जो 8 घायल हैं, उनमें से दो को एलएनजेपी अस्पताल में रेफर किया गया है. 

10 दिनों पहले शुरू हुआ था कंस्ट्रक्शन

पुलिस का कहना है कि इस घटना के चलते जिन लोगों की मौत हुई है, उनके नाम पता मालूम किए जा रहे हैं. इसके अलावा जो लोग घायल हुए हैं उनके बयान भी दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है. आसपास के लोगों का कहना है कि यहां पर जो कंस्ट्रक्शन है वह लगभग 10 दिन पहले ही शुरू की गई थी. 

स्थानीय लोगों ने ये भी बताया कि जिस निर्माणाधीन गोदाम में यह हादसा हुआ है, वह शक्ति सिंह चौहान का है, जो नरेला से आप के विधायक शरद चौहान का चचेरा भाई है. पुलिस का कहना है कि शक्ति सिंह चौहान और निर्माण करने वाले ठेकेदार सिकंदर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. दोनों की ही तलाश की जा रही है. 

वहीं अगर हम इस घटना को लेकर बात करें तो इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करते हुए हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार जनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट करते हुए दुख जताया है.

Alt News के पत्रकार मोहम्मद जुबैर को दिल्ली की कोर्ट से मिली जमानत, इन शर्तों का करना होगा पालन

Delhi News: पहले दो बेटी, फिर पत्नी और आखिर में खुद को मारी गोली, दिल्ली के जाफराबाद में सनसनीखेज वारदात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget