एक्सप्लोरर

मनोज तिवारी से मिले AAP विधायक हाजी इशराक खान, अटकलों का बाजार गर्म

बीजेपी में शामिल होने की किसी भी योजना को खान ने 'अफवाह' बताकर खारिज किया. बहरहाल, प्रदेश बीजेपी के सूत्रों ने कहा कि जो दिख रहा है उससे ज्यादा है.

नई दिल्ली: सीलमपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक हाजी इशराक खान ने दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवारी से गुरुवार को मुलाकात की. उधर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने दल बदल रोधी कानून के तहत अपने दो विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को एक अर्जी दी है.

बीजेपी में शामिल होने की किसी भी योजना को खान ने 'अफवाह' बताकर खारिज किया और दावा किया कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र सीलमपुर में लड़कियों का कॉलेज बनवाने के संबंध में तिवारी से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा, ''सीलमपुर विधानसभा में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन है. तीन साल पहले, मैंने इस जमीन पर लड़कियों का कॉलेज बनाने की मांग की थी. मैंने तिवारी को इस मांग की याद दिलाने के लिए मुलाकात की थी और उन्होंने इसमें मदद का आश्वासन दिया.''

बहरहाल, प्रदेश बीजेपी के सूत्रों ने कहा कि जो दिख रहा है उससे ज्यादा है, क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद, आप के कई विधायक पार्टी छोड़ना चाहते हैं और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने संसदीय चुनाव के दौरान दावा किया था कि आप के 14 विधायक उनके संपर्क में हैं. इस बीच आप ने संकेत दिया कि वह बागी विधायकों के खिलाफ भी वही कार्रवाई करेगी जो उसने देविंद्र सहरावत और अनिल वाजपेयी के खिलाफ की थी. दिल्ली बीजेपी के मीडिया संबंध के प्रमुख नीलकांत बख्शी ने कहा कि खान ने तिवारी से शिष्टाचार भेंट की थी.

दिल्ली: बागी विधायकों को सदस्यता से अयोग्य ठहराने की कार्रवाई कर सकती है AAP

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget