एक्सप्लोरर

अब सेना-सुरक्षा बलों से जुड़ी वेब सीरीज या फिल्म बनाने से पहले लेगी होगी NoC, हालिया विवाद के बाद रक्षा मंत्रालय का फैसला

कई बार पहले भी ऐसा मामला सामने आया था कि फिल्म में सैनिकों की वर्दी पर गलत बैज या स्टार दिखाई पड़ते थे, लेकिन सेना उस तरह की गलतियों को नजरंदाज कर देती थी. लेकिन हाल में वेब सीरीज पर प्रसारित कंटेंट ने सारी मर्यादाएं लांघ दी.

नई दिल्लीः हालिया वेब-सीरीज में सेना और सैनिकों की इमेज को तोड़-मरोड़ कर दर्शकों के सामने पेश करने से नाराज़ रक्षा मंत्रालय ने अब फिल्म सेंसर बोर्ड और सूचना और प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति जताई है. रक्षा मंत्रालय ने अब साफ कर दिया है कि जो भी निर्माता-निर्देशक सेना पर आधरित फिल्म, वेब-सीरिज या फिर डॉक्यूमेंट्री बनाएगा या सैनिकों से जुड़ा किरदार दिखाएगा, उसे पहले रक्षा मंत्रालय से मंजूरी लेनी होगी.

सेना या उसकी वर्दी के इस्तेमाल से पहले NoC अनिवार्य

जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी, सुदर्शन कुमार ने मुंबई स्थित सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के रीजनल-ऑफिसर को साफ तौर पर लिखा है कि किसी भी फिल्म या वेब-सीरिज को दर्शकों के सामने लाने से पहले रक्षा मंत्रालय से एनओसी यानी 'नो ओबजेक्शन सर्टिफिकेट' लेना होगा. इस पत्र की कॉपी एबीपी न्यूज के पास भी है.

रक्षा मंत्रालय के पत्र में ये भी साफ लिखा है कि सीबीएफसी यानी सेंसर बोर्ड को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि इस तरह की फिल्मों या वेब-सीरीज में डिफेंस फोर्सेज़ (यानी थलसेना, वायुसेना और नौसेना) की इमेज को खराब ना करें और ना ही उनकी भावनांओं को आहत करें.

अब सेना-सुरक्षा बलों से जुड़ी वेब सीरीज या फिल्म बनाने से पहले लेगी होगी NoC, हालिया विवाद के बाद रक्षा मंत्रालय का फैसला

वेब सीरीज में सेना की आपत्तिजनक छवि दिखाने के बाद फैसला

रक्षा मंत्रालय की ये कड़ी आपत्ति ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ऑल्ट-बालाजी (Alt Balaji) की वेब सीरिज 'ट्रिपल एक्स-अन‌सें‌सर्ड' में सेना से जुड़े आपत्तिजनक सीन दिखाए गए थे, जो हकीकत से कोसों दूर थे और सैनिकों सहित मिलिट्री-यूनिफार्म को अपमानजनक तरीके से पेश किया गया था. इस सीरिज को लेकर सेना और सैनिकों में खासा रोष था. यहां तक की ऑल्ट-बालाजी के खिलाफ पूर्व फौजियों के संगठनों ने एफआईआर तक दर्ज कराई थी.

विवाद बढ़ता देख बालाजी फिल्म की मालकिन, एकता कपूर ने सार्वजनिक रूप से इस सीरीज के लिए माफी मांगी थी और उस‌‌ एपिसोड को प्लेटफॉर्म से हटा दिया था. लेकिन सेना और रक्षा मंत्रालय ने इस सीरिज को बेहद ही आपत्तिजनक पाया था. रक्षा मंत्रालय को इस बारे में निर्माता निर्देशक के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी. इसीलिए एनओसी लेने वाला ये कदम उठाया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, इसी तरह की एक दूसरी वेब-सीरीज, 'कोड एम' में भी सेना और सैनिकों की गलत तस्वीर दर्शकों के सामने पेश की गए. इनको देखते हुए ही, रक्षा मंत्रालय ने सेंसर बोर्ड, सूचना और प्रसारण मंत्रालय‌, और  इंफोर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी मंत्रालय को पत्र लिखकर सभी प्रोडेक्शन-हाउसेज़ को किसी भी फिल्म,वेब सीरिज और डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन करने से पहली एनओसी लेना अनिवार्य कर दिया है.

हालांकि, कई बार पहले भी ऐसा सामने आया था कि फिल्म में सैनिकों की वर्दी पर गलत बैज या स्टार दिखाई पड़ते थे, लेकिन सेना उस तरह की गलतियों को नजरंदाज कर देती थी. लेकिन हाल में वेब सीरीज पर प्रसारित कंटेंट ने सारी मर्यादाएं लांघ दी हैं और सेना सहित सैनिकों की वर्दी को लेकर बेहद अपमानजनक सीन दर्शकों के सामने प्रस्तुत किए गए थे.

ये भी पढ़ें

आज से हो रहे हैं ये बदलाव, बैंकिंग-फाइनेंस से लेकर ई-कॉमर्स कंपनियों के बदल रहे नियम

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 47 लाख पहुंचा, 1.56 लाख की मौत, 24 घंटे में 1462 लोगों की मौत

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget