एक्सप्लोरर

युद्ध में हताहत हुए सैनिकों के लिए एलान पर हुआ कन्फ्यूजन, रक्षा मंत्रालय ने दी सफाई

रक्षा मंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने बैटल-कैज्युल्टी (युद्ध में हताहत हुए सैनिकों) को लेकर एक के बाद एक तीन ट्वीट किए और एलान किया कि बैटेल-कैज्युल्टी को लेकर एक प्रपोजल को हरी झंडी दे दी गई है.

नई दिल्ली: बैटेल कैज्युल्टी यानि युद्ध में हताहत हुए सैनिकों को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय द्वारा किए ट्वीट के बाद बुधवार को रक्षा मंत्रालय ने सफाई देकर स्थिति साफ की है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, बैटेल कैज्युल्टी दो प्रकार की होती हैं इसलिए इसको लेकर कफ्यूजन हुआ था.

दरअसल, मंगलवार को रक्षा मंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने बैटल-कैज्युल्टी को लेकर एक के बाद एक तीन ट्वीट किए और एलान किया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैटेल-कैज्युल्टी को लेकर एक प्रपोजल को हरी झंडी दे दी है जिसमें युद्ध में मारे गए सैनिकों के परिवार वाले अब सरकारी घर में तीन महीने की बजाए एक साल तक रह सकेंगे. इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने भी आधिकारिक तौर से प्रेस रिलीज भी जारी की.

रक्षा मंत्री कार्यालय के इस ट्वीट पर सेना की पश्चिमी कमान के पूर्व कमांडर (कमांडिंग इन चीफ), लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र सिंह ने जवाब (रिप्लाई) दिया कि युद्ध में शहीद हुए जवानों के परिवारवाले पहले से ही तीन साल तक सरकारी आवास में रह सकते हैं, ऐसे में रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी गलत है‌.

युद्ध में हताहत हुए सैनिकों के लिए एलान पर हुआ कन्फ्यूजन, रक्षा मंत्रालय ने दी सफाई

इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने सफाई दी है कि रक्षा मंत्रालय कार्यालय ने जिन बैटल कैज्युल्टी के बारे में लिखा था, वो उन सैनिकों के लिए था जो युद्ध में या फिर आतंकियों से लड़ते हुए या फिर किसी एयर-स्ट्राइक में दिव्यांग (अपंग) हो गए हों और अब सेना में अपनी सेवाएं नहीं दे सकते हैं. उनके परिवार अब तीन महीने की बजाए एक साल तक सरकारी आवास (मैरिड एकोमोडेशन प्रोजेक्ट) में रह सकेंगे. ऐसा करने से सैनिकों का हौसला और बढ़ेगा.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, युद्ध में मारे गए सैनिकों के परिवार पहले से ही दो साल तक सरकारी आवास में रहते हैं. कुछ खास परिस्थितियों में उनका ये आवास अगले छह महीने या फिर एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है.

पिछले साल के मुकाबले रिश्वतखोरी की घटनाओं में आई 10 फीसदी की कमी- सर्वे

'मिलन' एक्सरसाइज के लिए भारत ने रूस-अमेरिका समेत इन देशों को भेजा न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget