एक्सप्लोरर

Rajasthan: पोता-पोती, नाती-नातिन, बेटा-बहू, सबको लेकर कौन सा सांसद पहुंचा पीएम आवास, जानें

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भीलवाड़ा के सांसद दामोदर अग्रवाल के बीच आत्मीय संबंध की मिसाल उस समय देखने को मिली, जब वे अपने परिवार के साथ पीएम आवास पहुंचे.

PM Modi & Damodar Agrawal Relationship: राजस्थान के भीलवाड़ा लोकसभा सीट से सांसद दामोदर अग्रवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर सपरिवार आमंत्रित किया गया. इस खास मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी ने अग्रवाल और उनके पूरे परिवार का आत्मीय स्वागत किया. मुलाकात के दौरान मोदी और अग्रवाल परिवार के बीच सौहार्द और घनिष्ठ संबंधों की झलक साफ देखने को मिली. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने प्रधानमंत्री से गर्मजोशी से बातचीत की.

पीएम नरेंद्र मोदी और सांसद दामोदर अग्रवाल का रिश्ता आज का नहीं बल्कि दशकों पुराना है. दोनों का जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के समय से है. संघ की कार्यशालाओं, प्रवासों और बैठकों के दौरान मोदी और अग्रवाल ने एक साथ कई वर्षों तक काम किया. 1978 में तृतीय वर्ष संघ प्रशिक्षण के दौरान दोनों एक ही कमरे में साथ रहे थे. यहीं से उनकी मित्रता और आत्मीयता की शुरुआत हुई जो आज भी कायम है. संघ कार्यकर्ता के रूप में अग्रवाल भी अपने समर्पण के लिए जाने जाते हैं और यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी उन पर हमेशा भरोसा जताते हैं. संघ की विचारधारा के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा ही वह वजह है जिससे अग्रवाल को राजनीति में इतनी अहम भूमिका मिली.

सांसद दामोदर अग्रवाल ने परिवार संग की पीएम से मुलाकात

दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान सांसद दामोदर अग्रवाल अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी, पोते-पोतियां, नाती-नातिन, बेटे-बहू और पुत्री-दामाद मौजूद थे. नरेंद्र मोदी ने पूरे परिवार से आत्मीयता के साथ मुलाकात की. खासकर बच्चों से वे बेहद घुल-मिल गए और उनसे बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया. इस मुलाकात के दौरान पूरा परिवार भाव-विभोर नजर आया और प्रधानमंत्री से मिलकर सभी काफी खुश हुए. बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला जो प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व से प्रभावित नजर आए.

लोकसभा में अग्रवाल की अहम भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सांसद दामोदर अग्रवाल के प्रति अटूट विश्वास उनकी राजनीतिक जिम्मेदारियों में भी साफ झलकता है. वर्तमान में वे लोकसभा में सचेतक की भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा उन्हें रेलवे स्टैंडिंग कमेटी, प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम कमेटी और सांसदों के वेतन-भत्ता संयुक्त समिति का सदस्य बनाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget