एक्सप्लोरर

Cyrus Mistry Death: सामने आई साइरस मिस्त्री की प्राइमरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, इस वजह से हुई मौत

Cyrus Mistry News: 4 सितंबर को साइरस मिस्त्री की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई. अब उनकी प्राइमरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. जानिए इस रिपोर्ट से क्या कुछ पता चला है.

Cyrus Mistry Postmortem: साइरस मिस्त्री की अचानक मौत (Cyrus Mistry Death) से पूरे देश को झटका लगा है. अहमदाबाद से मुंबई लौटते समय पालघर में सड़क दुर्घटना (Road Accident) में उनकी मौत हो गई. साइरस मिस्त्री कार की पिछली सीट पर बैठे थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी. अभी तक यही सामने आया है कि कार ओवर स्पीडिंग के कारण डिवाइडर से जा टकराई और हादसा हो गया. वहीं अब साइरस मिस्त्री के पोस्टमार्टम से जुड़ी जानकारी सामने आई है.

हालांकि फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Final Postmortem Report) अभी तक सामने नहीं आई है. उसी रिपोर्ट में मौत की सही वजह सामने आएगी. फाइनल रिपोर्ट को आने में अभी 2 से 3 दिन का समय लगेगा. वहीं प्राइमरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह बाहरी चोट बताई गई है.

पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी हुई

विसरा को प्रीसर्व किया गया है और कुल 8 सैंपल लिए गए हैं. ये सैंपल एक्सीडेंट की जांच के प्रोटोकॉल के हिसाब से लिए गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई है. सायरस मिस्त्री का पोलिट्रोमा भी हुआ है. पोलिट्रोमा की मदद से शरीर के हिस्सों पर चोट के निशान देखे जाते हैं. सायइस मिस्त्री के सिर और दिल पर चोट के निशान मिले हैं. 

साइरस मिस्त्री का निधन

टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन के रूप में नियुक्त होने के साथ 2012 में भारतीय उद्योग जगत में अचानक से उभरे साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की महाराष्ट्र के पालघर जिले में कार दुर्घटना में मौत हो गई. वह 54 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की लग्जरी कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई. उस समय मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे. पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा, 'दुर्घटना दोपहर के लगभग 3.15 बजे हुई. मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की तरफ जा रहे थे. यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ.'

ये भी पढ़ें- Cyrus Mistry की एक अनदेखी जिंदगी पर पड़ी भारी! क्या आप जानते हैं बैक सीट बेल्ट क्यों है इतनी जरूरी

ये भी पढ़ें- Cyrus Mistry की मौत के बाद सड़क दुर्घटना पर बोले नितिन गडकरी- 'कारों में पीछे बैठने वाले सोचते हैं सीट बेल्ट की जरूरत नहीं'

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला SC
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget