एक्सप्लोरर

Weather Forecast: इन राज्यों के में चक्रवात मिचौंग की चेतावनी, सताएगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Cyclone Michaung: मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक दबाव का क्षेत्र बना है जो 3 दिसंबर के आसपास चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' में बदल सकता है. 2 से 5 दिसंबर तक कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

Key Events
Cyclone Michaung Warning For Tamil Nadu Andhra Pradesh IMD Issues Orange Rain Alert Know Weather Forecast Weather Forecast: इन राज्यों के में चक्रवात मिचौंग की चेतावनी, सताएगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर
Source : PTI

Background

IMD Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी के ऊपर शुक्रवार (1 दिसंबर) को बने दबाव के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया. इसके चलते रविवार और सोमवार (3 और 4 दिसंबर) को बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार (1 दिसंबर) सुबह करीब साढ़े पांच बजे दक्षिण-पू्र्व और उससे सटी बंगाल की खाड़ी में एक दबाव का क्षेत्र बना है, अभी यह उसी रूप में उस क्षेत्र में है. इसके धीरे-धीरे 3 दिसंबर के आसपास और तीव्र होकर चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' में बदलने की संभावना है और 4 दिसंबर की शाम के आसपास चेन्नई और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों को चक्रवाती तूफान के रूप में पार कर सकता है. 

वहीं, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ थंडर स्टॉर्म (आंधी-तूफान) की गतिविधि और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली की घटनाएं जारी रहने की संभावना है.

शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ दक्षिणी हरियाणा के आसपास है, इसके अलावा साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी-पूर्वी अरब सागर और उससे सटे हुए उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात के तट पर है.

मछुआरों को चेतावनी 

मछुआरों के लिए अगले 24 घंटे के लिए दक्षिणी अंडमान सागर के लिए चेतावनी जारी की गई है और मुख्य रूप से चेतावनी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उससे सटी हुई पश्चिमी मध्य, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के लिए जारी की गई है.

उसके बाद 2 दिसंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के लिए मछुआरों को चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश के तट और तमिलनाडु के तट के लिए मछुआरों को चेतावनी जारी की गई है. 5 दिसंबर तक के लिए चेतावनी जारी की गई है. जो मछुआरे अभी गहरे समुद्र में हैं, उन्हें तुरंत वापस आने की सलाह दी गई है.

कहां होगी भारी बारिश? 

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 2-3 दिसंबर को कोहरा पड़ने के आसार हैं. वहीं, 2 दिसंबर से उत्तरी-तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की शुरुआत हो सकती है. 2 दिसंबर को ही दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बारिश होने की संभावना है.

3 दिसंबर को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश बढ़ने की संभावना है. 4 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश भारी से बहुत भारी बारिश कुछ स्थानों पर हो सकती है और एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. 4 दिसंबर को रायलसीमा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, तेलंगाना और दक्षिणी ओडिशा में भी 4 दिसंबर को भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

4 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हो सकती है. एक दो स्थानों पर अत्यंत बारिश हो सकती है. वहीं, तटीय तमिलनाडु और उत्तरी तटीय तमिलनाडु में 4 दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

5 दिसंबर को इन स्थानों पर बारिश का अनुमान

5 दिसंबर को तमिलनाडु और रायलसीमा में बारिश कम होने की संभावना है लेकिन तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बारिश बढ़ सकती है. 5 दिसंबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश मे भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 5 दिसंबर को दक्षिणी ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है.

लोगों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह 

आईएमडी ने X पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा, ''उत्तरी तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के निवासियों को 3 दिसंबर को अत्यधिक भारी वर्षा (204.4 मिमी से ऊपर) और 4 दिसंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुभव होने की संभावना है. सुरक्षित रहें और सभी सावधानियां बरतें!''

यह भी पढ़ें- एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कड़ी टक्कर वाली सीटें बिगाड़ सकती हैं कांग्रेस-बीजेपी का खेल, एग्जिट पोल के आंकड़ों से समझें

23:45 PM (IST)  •  01 Dec 2023

5 दिसंबर को कहां हो सकती है बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 दिसंबर को तमिलनाडु और रायलसीमा में बारिश कम होने की संभावना है लेकिन तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बारिश बढ़ सकती है. 5 दिसंबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश मे भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 5 दिसंबर को दक्षिणी ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है.

22:11 PM (IST)  •  01 Dec 2023

4 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हो सकती है. एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, तटीय तमिलनाडु और उत्तरी तटीय तमिलनाडु में 4 दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget