एक्सप्लोरर

दक्षिण कश्मीर में सीआरपीएफ पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में हेड कांस्टेबल शहीद हो गए. वहीं एक जवान इस आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया.

श्रीनगर: दुनिया भर के साथ-साथ भारत भी इस समय कोरोना संक्रमण जैसी महामारी से जूझ रहा है. ऐसे में भी आंतकवादी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. अनंतनाग जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर आतंकवादियों ने हमला बोल दिया. इस हमले में सीआरपीएफ का एक कांस्टेबल शहीद हो गया. वहीं एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. मामला अनंतनाग जिले का है. जहां आतंकवादियों ने मौका पा कर सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर गोलीबारी की और ग्रेनेड फेंक दिया. इस हमले में हेड कांस्टेबल शिवलाल नीतम शहीद हो गए. बता दें कि शिवलाल की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई. वहीं एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल जवान का अस्पताल में इलाज जारी है. अधिकारियों ने मामले पर बात करते हुए कहा कि ये घटना निंदनीय है. उन्होेंने बताया कि घटना के बाद सीआरपीएफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादी की तलाश शुरू कर दी है. अनंतनाग के एसएसपी संदीप चौधरी ने भी इस घटना की पुष्टि की है. आपको बता दें कि यह शाम साढ़े पांच बजे के आस-पास हुआ. इस दौरान सीआरपीएफ के जवान अनंतनाग के गौरीवन चौक पर मौैजूद थे और गश्त कर रहे थे. आतंकियों की ओर से पहले गोलीबारी की गई. जब जवानों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई तो आतंकियों की ओर से ग्रेनेड फेंक दिया गया. इसमें शिवलाल की मौत हो गई. वहीं हमले के तुरंत बाद सीआरपीएफ ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिल कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. यह आतंकी हमला भारतीय सेना द्वारा केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर किए गए हालिया ऑपरेशन के बाद हुआ है.  इस ऑपरेशन में पाकिस्तान समर्थित पांच आतंकवादी मारे गए थे. इसके अलावा सेना के भी पांच विशेष बलों के सैनिकों ने भी अपनी जान गंवा दी थी. ये भी पढ़े.

COVID-19: सोशल डिस्टेंसिंग न हो तो एक मरीज 30 दिन में 406 लोगों को कर देगा बीमार

COVID-19: कैडिला हेल्थकेयर ने कोरोना की दवा बनाने का दावा किया, अभी जानवरों पर चल रही है टेस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget