एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, CRPF का एक जवान शहीद, पांच घायल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में सीआरपीएफ के एक जवान शहीद हो गए. घटनास्थल पर गोलीबारी अब भी जारी है और मौके पर अधिक सुरक्षा बलों को भेजा गया है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में सीआरपीएफ के एक जवान शहीद हो गए. इस घटना में पांच अन्य कर्मी घायल हुए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की 231 बटालियन की एक टीम राज्य पुलिस इकाई के साथ जिले के आरनपुर क्षेत्र में सुरक्षा ड्यूटी पर थी. इसी दौरान एक आईईडी विस्फोट हुआ और नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाई.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम में 4.30 बजे हुई है. उन्होंने कहा कि घटना दंतेवाड़ा जिले में अर्धसैनिक बल की कमाल चौकी के निकट हुई. अर्धसैनिक बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमले में सीआरपीएफ के एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गए और पांच कर्मी घायल हुए हैं.

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि सुरक्षाबलों पर कोंडापाड़ा और कमालपुर गांवों के बीच स्थित जंगल में हमला किया गया. यह क्षेत्र आरनपुर पुलिस थाने के दायरे में आता है. उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की टीम ने नक्सलियों की गोलीबारी का जवाब दिया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पांच जवानों को मुठभेड़ के दौरान चेहरे पर जख्म लगे. गोलीबारी अब भी जारी है और मौके पर अधिक सुरक्षा बलों को भेजा गया है. घायल कर्मियों को हेलीकॉप्टर की मदद से इलाज के लिए भेजा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- बोट यात्रा: प्रियंका गांधी ने रोजगार के बहाने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- राजनीति जनता के लिए होनी चाहिए यूपी में प्रियंका गांधी ने कहा- यह चुनाव नहीं चुनौती है, वोट उसी को दें जिसके लिए आपका दिल धड़कता हो लोकसभा चुनाव 2019: मायावती के बाद अखिलेश की कांग्रेस को फटकार, कहा- हम बीजेपी को हराएंगे, कन्फ्यूजन पैदा न करें देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget