एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या और बढ़ी, पढ़ें दिनभर की 5 बड़ी ख़बरें

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 223 हो गई है. 223 लोगों में विदेशी मूल के 32 नागरिक हैं. पढ़ें दिनभर की 5 बड़ी ख़बरें-

1. भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. अब तक इस वायरस से 223 लोग संक्रमित हुए हैं और 67,00 लोगों पर निगरानी रखी जा रही है. 223 में से 4 लोगों की मौत हुई है, इनमें सभी 64 साल से ऊपर के थे. वहीं, 23 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं और घर लौट चुके हैं. 223 लोगों में विदेशी मूल के 32 नागरिक हैं. कोरोना वायरस के संक्रमण से अबतक दुनियाभर में 10,000 लोगों की मौत हुई है. https://bit.ly/2WuWcvB

2. सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. उनका इलाज चल रहा है. कनिका कपूर के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेशन में रखा है. दरअसल, दोनों ही नेता लखनऊ में एक पार्टी में गए थे और इस पार्टी में कनिका कपूर भी मौजूद थीं. इसके बाद यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, डेरेक ओ ब्रायन, जितिन प्रसाद और अनुप्रिया पटेल ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है. https://bit.ly/2U4nnf9

3. निर्भया मामले में चारों दोषियों को आज सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दे दी गई. रातभर जागने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि हमें आखिरकार न्याय मिला. हम भारत की बेटियों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. न्याय में देरी हुई, लेकिन न्याय मिला. निर्भया मामले के दोषियों को फांसी दिये जाने को पीएम मोदी ने ‘न्याय की जीत’ बताया. https://bit.ly/2U3T8F3

4. मध्य प्रदेश के सियासी संग्राम में आज कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा. कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की. इस दौरान कमलनाथ ने बीजेपी पर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एक तथाकथित महाराज जिन्हें, जनता नकार चुकी है और 22 लोभियों ने मिलकर बीजेपी के साथ खेल रच लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की. अब शिवराज सिंह चौहान के नतृत्व में बीजेपी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. https://bit.ly/3dbcvUl

5. करीब 51 साल तक भारतीय फुटबॉल की सेवा करने वाले महान फुटबॉलर पी के बनर्जी का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 83 साल के थे. एशियाई खेल 1962 के स्वर्ण पदक विजेता बनर्जी भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम दौर के साक्षी रहे थे. पी के बनर्जी के छोटे भाई प्रसून बनर्जी तृणमूल कांग्रेस से सांसद हैं. https://bit.ly/3dbcy2t

केरल में एक शख्स ने कोरोना के चलते शराब की होम डिलीवरी का आदेश मांगा, HC ने लगाया 50 हज़ार का जुर्माना https://bit.ly/2QspM11

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए abplive.com पर आपका स्वागत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget