एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में आज आए कोरोना के 66,836 नए केस, 773 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 66,836 नए केस की पुष्टि हुई और 773 मरीजों की मौत हो गई. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी ने कहा है कि राज्य में ऑक्सीजन एयरलिफ्ट कराई जानी चाहिए.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रात के करीब 9 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 66,836 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है और 773 मरीजों की मौत हुई. इतने ही समय में 74,045 लोग ठीक हुए हैं.

इस समय राज्य में 6,91,851 लोगों को इलाज चल रहा है. महाराष्ट्र में अब तक 41,61,676 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 63,252 मरीजों की मौत हुई है.

कोरोना के बढ़ते संकट के कारण अस्पतालों पर दबाव काफी बढ़ गया है. इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे अधिक प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की.

बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन एयरलिफ्ट कराई जानी चाहिए. उन्होंने पर्याप्त रेमडेसिविर की दवाएं देने की भी मांग की.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस रोगियों के इलाज के लिए महाराष्ट्र में हर दिन 1,550 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और लगभग 300 से 350 मीट्रिक टन बाहर से खरीदी जा रही है.

ठाकरे ने कहा कि राज्य में 60,000 से अधिक मरीज ऑक्सीजन पर हैं, जबकि 76,300 ऑक्सीजन बेड हैं और करीब 25,000 अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा रही है.

ठाकरे ने रेमडेसिविर दवाई की कमी का जिक्र करते हुए कहा, "यह ज्ञात नहीं है कि रेमडिसिविर कितना प्रभावी है, लेकिन यह अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि को निश्चित रूप से कम करता है.’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को हर दिन रेमडेसिविर की 70,000 शीशियों की जरूरत है, लेकिन उसे केवल 27,000 शीशी ही मिल रही है. उन्होंने इसके आयात के लिए अनुमति दी जाने की मांग की.

बंगाल में आज आए कोरोना के रिकॉर्ड मामले, 5 राज्यों से हवाई सफर कर पहुंचने वालों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के कई राज्यों में हीटवेव का कहर, प्रचंड गर्मी की वजह से तापमान 47 डिग्री पार, कब मिलेगी राहत?
भारत के कई राज्यों में हीटवेव का कहर, प्रचंड गर्मी की वजह से तापमान 47 डिग्री पार, कब मिलेगी राहत?
'भविष्य के युद्धों में AI, रोबोटिक्स और साइबर सिस्टम की होगी मुख्य भूमिका', शिरडी में बोले CDS अनिल चौहान
'भविष्य के युद्धों में AI, रोबोटिक्स और साइबर सिस्टम की होगी मुख्य भूमिका', शिरडी में बोले CDS अनिल चौहान
ट्विशा मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 25 मई को जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी सुनवाई
ट्विशा मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 25 मई को जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी सुनवाई
PM मोदी की मार्को रुबियो से मुलाकात, रक्षा और ऊर्जा के मसले पर चर्चा, ईरान को लेकर क्या हुई बात?
PM मोदी की मार्को रुबियो से मुलाकात, रक्षा-ऊर्जा के मसले पर चर्चा, ईरान को लेकर क्या हुई बात?

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget