एक्सप्लोरर

COVID 19 Updates: दिल्ली में कम हो रहे हैं कोरोना के मामले, आज आए 377 केस

COVID 19 Updates: पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 377 नए मामलों की पुष्टि हुई है. इससे पहले रविवार को 613 मामले आए थे.

Corona Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में कमी देखी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 377 नए मामलों की पुष्टि हुई है और एक मरीज की जान चली गई. संक्रमण दर 3.37 फीसदी दर्ज की गई है. बयान के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 11198 टेस्ट किए गए और 910 मरीज ठीक हुए हैं.

दिल्ली में फिलहाल कोरोना के कुल 3228 एक्टिव मामले हैं. इससे पहले रविवार को कोरोना वायरस के 613 मामले आए थे और तीन मरीजों की जान चली गई थी. संक्रमण दर 2.74 फीसदी दर्ज की गई.

इससे एक दिन पहले शनिवार को 673 नए मामले सामने आए थे और चार लोगों की मौत हो गई थी. वहीं शुक्रवार को संक्रमण के 899 और गुरुवार को संक्रमण के 1032 नए मामले आए थे. 

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों के साथ दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 1900735 और मृतक संख्या 26196 हो गई है. दिल्ली के अस्पतालों में कोविड​​​​-19 रोगियों के लिए 9,581 बिस्तर हैं और उनमें से 135 (1.41 प्रतिशत) पर मरीज भर्ती हैं. बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 1,486 है.

कोविड 19 के मामलों में उतार-चढ़ाव को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि यह लंबे समय तक चलेगा और यह पूर्वानुमान लगाना कठिन है कि यह स्थिति कब तक जारी रहेगी.

PM Modi Nepal Visit: पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ की द्विपक्षीय बैठक, इन छह करारों पर हुए हस्ताक्षर

Gyanvapi Masjid: सर्वे पर असदुद्दीन ओवैसी बोले- कोर्ट का आदेश 1991 के कानून का उल्लंघन, एक और मस्जिद नहीं खोना चाहता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget