एक्सप्लोरर

Covid-19: नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 3205 नए केस दर्ज, 31 मरीजों की मौत

Coronavirus in India: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 88 हजार 118 हो गई है.

Covid-19 in India: कोरोना महामारी से दुनिया भर में जंग अभी जारी है. इस बीच भारत में भी पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे में 3,205 नए कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 88 हजार 118 हो गई है. 24 घंटे में 31 नए कोविड से संबंधित मौतें भी दर्ज की गईं. जिसके बाद देशभर में कोरोना की वजह से कुल मौतों की संख्या 5 लाख 23 हजार 920 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 19,509 पहुंच गई है.

देश में कोरोना की रफ्तार तेज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2,802 से अधिक मरीज कोरोना वायरस से ठीक भी हुए. दैनिक सकारात्मकता दर 0.98% जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.76% फीसदी दर्ज की गई है. मौजूदा समय में रिकवरी दर 98.74 फीसदी है. इससे पहले मंगलवार को 2568 नए मामले सामने आए थे. ये आंकड़े सोमवार के आंकड़ों के मुताबिक 18.6 फीसदी कम थे. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 189.48 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है. वही देश में XE वैरिएंट की उपस्थिति की पुष्टि की गई है. 

Covid-19: नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 3205 नए केस दर्ज, 31 मरीजों की मौत

भारत में XE वैरिएंट की उपस्थिति की पुष्टि 

भारतीय SARS-CoV2 जीनोमिक्स सीक्वेंसिंग कंसोर्टियम या INSACOG ने भारत में ओमिक्रोन स्ट्रेन XE वैरिएंट की उपस्थिति की पुष्टि की है. महाराष्ट्र और गुजरात दोनों में अत्यधिक वायरल स्ट्रेन के बारे में रिपोर्ट करने के हफ्तों बाद, INSACOG विश्लेषण कहता है कि रिपोर्ट किए गए मामलों में से एक XE वैरिएंट का है. जबकि INSACOG बुलेटिन में ये नहीं दर्शाया गया है कि किस राज्य में XE वैरिएंट का मामला है, अधिकारियों ने पहले Omicron के सब वैरिएंट पर महाराष्ट्र की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है. कहा जाता है कि ओमिक्रोन का XE वैरिएंट ओमिक्रोन के बीए.2 स्ट्रेन की तुलना में 10 फीसदी अधिक ट्रांसमिसिबल है, जो इस समय दुनिया भर में प्रमुख स्ट्रेन है.

ये भी पढ़ें:

PM Modi Meets Queen: डेनमार्क की महारानी से मिले पीएम मोदी, महारानी ने गर्मजोशी से किया स्वागत

Ashok Gehlot Exclusive: जोधपुर हिंसा पर बोले सीएम अशोक गहलोत - राजस्थान को टारगेट कर रही बीजेपी, हमने नहीं फैलने दिया दंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget