एक्सप्लोरर

COVID-19: नोएडा, लखनऊ और कानपुर के ये हैं हॉटस्पॉट जिन्हें किया जाएगा सील

यह आदेश आज रात 12 बजे से लागू होगा और 15 अप्रैल तक जारी रहेगा.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 15 जिलों में कोविड-19 हॉटस्पॉट को पूरी तरह से सील करने का आदेश दिया है. यह आदेश आज रात 12 बजे से लागू होगा और 15 अप्रैल तक जारी रहेगा. इन 15 जिलों में लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महाराजगंज, सीतापुर, सहारनपुर, बस्ती शामिल है.

राजधानी लखनऊ, नोएडा, वाराणसी, कानपुर जैसे बड़े और अहम जिलों के हॉटस्पॉट भी सील किए जाएंगे. आइए जानते हैं उन इलाकों के बारे में....

नोएडा के इन इलाकों को किया जाएगा सील

नोएडा में सेक्टर 41, पाम ओलंपिया, पटवारी गांव, लॉजिक्स ब्लॉसम, नोएडा सेक्टर 44, सेक्टर 37, बिस्नोई गांव को कोरोना हॉटस्पॉट मानते हुए सील किया जाएगा. इसके अलावा हाइड पार्क सेक्टर- 78, सुपरटेक केपटॉउन सेक्टर- 74, LOTUS BOULVER D SEC 100, अल्फा 1 ग्रेटर नोएडा, निराला ग्रीन सेक्टर- 2 ग्रेटर नोएडा, पारस तिआरा 137, वाजिदपुर विलेज, ATS DOLCHE  ZETA 1 ग्रेटर नोएडा, ACE GOLFSHIRE SEC 150 NOIDA, सेक्टर 27 और 28, महक रेजीडेंसी ग्रेटर नोएडा को भी सील किया जाएगा.

वाराणसी

वाराणसी में लॉकडाउन और हाट स्पॉट पहले से लागू है. इसलिए वाराणसी में चार इलाके पहले से ही सील हैं. इन इलाकों में बजरडीहा, मदनपुरा, लोहता और गंगापुर इलाका शामिल है. गंगापुर से तीन कोरोना पॉजिटिव मिले थे जिसमें एक की मौत हो गई है. लोहता से एक कोरोना पॉजिटिव मिला था. बजरडीहा में एक कोरोना पॉजिटिव महिला मिली थी. इसके अलावा मदनपुरा इलाके से 2 जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले थे.

वाराणसी में कुल 9 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हो चुकी है और दो मरीज ठीक हो चुके हैं. एहतियात के तौर पर चार इलाके पूरी तरह सील किये गए हैं.

लखनऊ के ये इलाके होंगे सील

मस्जिद अली जान कैंट, मोहम्दिया मस्जिद- वजीरगंज, अहमदिया मस्जिद सहादतगंज, अल हयात मस्जिद- मडियांव, रजौली मस्जिद- गुडंबा, नजरबाग मस्जिद कैसरबाग और तालकटोरा.

कानपुर के ये इलाके होंगे सील

कानपुर नगर में सात रेड जोन की 12 मस्जिदों और एक मदरसा को हॉटस्पॉट बनाकर सील किया जाएगा. इन इलाकों में चमनगंज, अनवरगंज, कर्नलगंज, नौबस्ता, घाटमपुर, सजेती, बाबूपुरवा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-

COVID 19: यूपी के 15 जिलों के इन इलाकों को किया जाएगा सील, पूरी लिस्ट यहां देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget