एक्सप्लोरर

Covid-19 India: भारत में मिला कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 कितना खतरनाक? जानें इसके बारे में सबकुछ

Covid In India: JN.1 उप-संस्करण BA.2.86 का एक नया सब-वेरिएंट है जो अपने आप में व्यापक रूप से प्रसारित ओमीक्रॉन वैरिएंट का एक ऑफ-शूट है.

Covid In India: देश में लगभग दो साल तक चिंता का पर्याय बने रहे कोविड वायरस ने एक बार फिर से सभी को चिंता में डाल दिया है. इसके एक नये वैरिएंट के बारे में पता चला है जोकि अभी तक के मिले सभी वैरिएंट का एक नया वर्जन है. JN.1 उप-संस्करण BA.2.86 (जिसे पिरोला भी कहा जाता है) का एक नया उप-वंश है-जो अपने आप में व्यापक रूप से प्रसारित ओमीक्रॉन वैरिएंट का एक ऑफ-शूट है. 

हाल ही में केरल में एक 78 साल की महिला शनिवार को देश में इस वेरिएंट से संक्रमित होने वाली पहली महिला थीं. जिनके Sars-CoV-2 के JN.1 वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. ये वही वेरिएंट है जिसके बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया के सभी देशों को चेतावनी जारी की थी. 

केरल में कोविड के केस सबसे ज्यादा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 127 मामले आए हैं जिनमें से अकेले 111 मामले केरल के हैं. केरल में सोमवार को कोविड-19 के 111 नए मामले आने के बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,634 हो गई.

क्या बोलीं केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज?
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, 'चिंता की कोई जरूरत नहीं है. यह एक उपस्वरूप है. कुछ महीनों पहले, सिंगापुर हवाई अड्डे पर जांच के दौरान कुछ भारतीयों में यह उपस्वरूप मिला था. केरल ने जीनोम अनुक्रमण के माध्यम से यहां उपस्वरूप की पहचान की है. चिंता करने की कोई बात नहीं है. स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

हालांकि, मंत्री ने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह करते हुए कहा कि जिन लोगों को अन्य गंभीर बीमारियां हैं, उन्हें सावधान रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि नया उपस्वरूप देश के अन्य हिस्सों में भी मौजूद है और केरल की मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली के कारण चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है.

क्या बोली आईसीएमआर की निदेशक राजीव बहल?
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ राजीव बहल ने कहा कि तिरुवनंतपुरम जिले के काराकुलम में आठ दिसंबर को आरटी-पीसीआर जांच में यह मामला मिला था. 79 वर्षीय महिला में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) के हल्के लक्षण थे और वह कोविड से उबर चुकी हैं.  

ये भी पढे़ं: Israel Hamas War: जंग के बीच इजरायल जाएंगे हरियाणा के वर्कर, 10 हजार लोगों को नौकरी, अंग्रेजी बोलना जरूरी नहीं, लाखों में सैलरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget