एक्सप्लोरर

COVID-19 इफेक्ट: अपने सभी मंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे पीएम मोदी

वहीं 7 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक होगी. आजाद भारत के इतिहास में पहली बार ये बैठक किसी बंद कमरे में नहीं बल्कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के साइड इफेक्ट सामने आने लगे हैं. लॉकडाउन से प्रधानमंत्री और उनका मंत्रिमंडल भी अछूता नहीं हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब अपने सभी मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करने का फ़ैसला किया है. प्रधानमंत्री ने 6 अप्रैल को अपने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के साथ बैठक बुलाई है. वैसे तो प्रधानमंत्री समय-समय पर सभी मंत्रियों के साथ बैठक करते रहते हैं लेकिन इस बार की बैठक थोड़ी अलग है. इसकी वजह है अपने सभी मंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री का संवाद. बैठक में कोरोना से उत्पन्न चुनौतियों और उसका सामना करने के लिए अपनाई गई रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

7 अप्रैल को होगी कैबिनेट की बैठक

इसी तरह प्रधानमंत्री ने 7 अप्रैल को केंद्रीय कैबिनेट की भी बैठक बुलाई है. स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार किसी कैबिनेट की बैठक बन्द कमरे में नहीं बल्कि अलग अलग जगहों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी. मंत्रिमंडल की बैठक में तो आम तौर पर फ़ैसला नहीं लिया जाता लेकिन कैबिनेट की बैठक में कई अहम सरकारी फ़ैसले लिए जाते हैं इसलिए उन्हें गोपनीय रखा जाता है. कैबिनेट की बैठक में केवल कैबिनेट रैंक के मंत्री ही भाग लेते हैं.

सोशल डिस्टेंसिंग का पीएम कर रहे पालन

24 मार्च को लॉक डाउन की घोषणा के बाद से ही नरेंद्र मोदी सोशल डिस्टेंसिंग का लगातार पालन कर रहे हैं. पिछले हफ्ते बुधवार को जब कैबिनेट की बैठक हुई थी तब सभी मंत्रियों की दूर दूर बैठने की तस्वीर सामने आई थी. इसके अलावा अपने सभी बयानों और समाज के अलग अलग वर्गों के साथ लगातार चल रही अपनी बातचीत में भी मोदी सोशल डिस्टेंशिंग को अपनाने पर ज़ोर दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget