एक्सप्लोरर

Covid-19: 27 राज्यों में कोरोना के मामलों ने फिर बढ़ाई टेंशन, एक हफ्ते में बढ़े 1.3 लाख केस

India Corona Cases News: देश में रोजाना कोरोना के 15-20 नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं चार महीने बाद एक हफ्ते में कोरोना के कारण 250 लोगों की मौत हो गई है.

Coronavirus Cases In India: देश में कोविड-19 के मामलों में लगातार उछाल जारी है. देश में 161 दिन बाद दैनिक संक्रमण दर 6 फीसदी के पार पहुंच गई है. बीते एक हफ्ते में कोरोना के 1.3 लाख केस बढ़ गए हैं. स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी दैनिक आकड़ों को गौर से देखने पर पता चलता है कि बीते आठ हफ्ते से देश में कोरोना मामलों (Corona Cases) में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई है. ताजा आकंड़ों के मुताबिक ये पिछले साल आई कोरोना की दूसरी लहर के बाद साप्ताहिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी को दर्शाता है. 

इस हफ्ते कोरोना के मामलों में सबसे अधिक वृद्धि पूर्वोत्तर में असम (Assam) और त्रिपुरा में दर्ज की गई. इनके अलावा ओडिशा, छत्तीसगड़ और झारखंड के साथ-साथ हिमाचल और आंध्र प्रदेश जैसे दूसरे राज्यों में भी पहले के मुकबाले कोरोना के केस बढ़े हैं. ताजा आकड़ों के मुताबिक, कुल मिलाकर 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है. जबकि महाराष्ट्र, केरल और दिल्ली (Delhi) समते आठ राज्यों में कोरोना के केस घटे हैं. 

लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस

आकड़ों के अनुसार, ओमीक्रोन के नए सब-वेरिएंट के कारण देश में 23-29 मई के सप्ताह में कोरोना के केस बढ़ने लगे थे. उस दौरान  17 हजार से अधिक संक्रमण के मामलों का पता चला था. इसके बाद से हर हफ्ते कोरोना के मामलों में उछाल जारी है. तब से ये संख्या लगातार बढ़कर इस हफ्ते 1.28 लाख से अधिक हो गई है. 

इसलिए नहीं कहा जा रहा कोरोना लहर

आपको बता दें कि पिछले साल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 मामलों में लगातार वृद्धि देखी गई थी. उस समय लगातार 12 हफ्ते तक कोरोना के मामले बढ़ते रहे थे. हांलाकि, इस समय कोरोना के केस पहले के मुकाबले कम हैं. इसलिए, इसे कोरोना की लहर नहीं कहा जा रहा है. इसी साल जनवरी में तीसरी लहर में लगातार चार हफ्तों तक कोरोना केस बढ़े थे. 

चार महीने के बाद देश में एक हफ्ते में 250 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है. जिसमें केरल में 99, महाराष्ट्र और बंगाल में 33 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. वहीं अब तक देश में कोरोना की 200 करोड़ से अधिक खुराकें जी जा चुकी हैं.

इसे भी पढ़ेंः-

Explained: राष्ट्रपति चुनाव में आज 4800 MP-MLA करेंगे वोट, BJD से TMC तक कौन किसके साथ खड़ा? आंकड़ों से समझें

America Firing: अमेरिका के इंडियाना में अंधाधुध फायरिंग, हमलावर समेत 4 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget