एक्सप्लोरर

COVID-19: बिहार के कई इलाकों को घोषित किया गया कोरोना हॉटस्पॉट, लगा कंप्लीट लॉकडाउन

गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि सिवान में मरकज़ से जुड़े 10 लोग मिले हैं. उनकी पहचान कर ली गई है और उसमें जितना काम होना है सब हो रहा है.उन्होंने बताया कि बेगूसराय,नवादा और सिवान में 6 जगहों को हम सील कर रहे हैं और ये वही जगह हैं जहां से मामले मिले हैं.

पटना: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने आज पटना में सभी जिलों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद कहा कि जिस गांव और जिस इलाके में कोरोना के पॉजिटिव मामले आए हैं, वहां कंप्लीट लॉकडाउन यानी कर्फ्यू जैसी कड़ाई की जा रही है.

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, "सिवान में भी कुछ केस आए हैं, बेगूसराय के साथ साथ नवादा से भी आए हैं. जिस इलाके में जिस गांव में और जिस मुहल्ले में ये केस आए हैं, वहां हम लोग कंप्लीट लॉकडाउन यानी कर्फ्यू जैसी कड़ाई कर रहे हैं. एक-एक आदमी जो संपर्क में आए हैं, उनकी सैंपलिंग की जा रही है. सारे जिला अधिकारी और एसपी को निर्देश दे दिए गए हैं."

डीजीपी ने बताया, "कंप्लीट लॉकडाउन का मतलब ये है कि जिस इलाके में या जिस गांव में केस पाये गए हैं, उस इलाके से कोई भी अपने घरों से नहीं निकलेगा, अगर उन्हें कोई भी जरूरत की चीजें चाहिए, तो प्रशासन मुहैया कराएगा, वैसे बिहार में तो लॉकडाउन है ही."

गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि सिवान में मरकज़ से जुड़े 10 लोग मिले हैं. उनकी पहचान कर ली गई है और उसमें जितना काम होना है सब हो रहा है. उन्होंने बताया कि बेगूसराय,नवादा और सिवान में 6 जगहों को हम सील कर रहे हैं और ये वही जगह हैं जहां से मामले मिले हैं.

उन्होंने बताया, "जहां भी कोई एक केस सामने आया उस जगह को हम हॉटस्पॉट मान रहे हैं और उस जगह को हम सील कर रहे हैं. बेगूसराय में 5 से 6 जगहों पर और नवादा में एक मुहल्ले को और उसी तरह सीवान में, जो जहां से मिले हैं सभी हॉटस्पॉट है और उन्हें सील किया जा रहा है."

ये भी पढ़ें दिल्ली के हॉटस्पॉट: जानिए- कौन कौन से इलाके पूरी तरह से सील, पढ़ें- राजधानी में कोरोना का पूरा अपडेट   Coronavirus: अमेरिका में एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों की मौत, बीते 5 दिनों में 8713 लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget