एक्सप्लोरर

14 शहर, 56.5 लाख डोज़ और हज़ारों बॉक्स, सीरम की फैक्ट्री से निकली कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

वैक्सीन को मुंबई सड़क मार्ग के ज़रिए भेजा जा रहा है, पीटीआई ने इस बात की जानकारी दी है. वैक्सीन के परिवहन के लिए कूल-एक्स कोल्ड चेन प्राइवेट लिमिटेड के ट्रकों का इस्तेमाल किया जा रहा है. अन्य 13 शहरों में विमान के ज़रिए पहुंचाई गई वैक्सीन की पहली खेप.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी आने के बाद से ही भारत में इसकी वैक्सीन का इंतज़ार हो रहा था. लेकिन अब ये इंतज़ार चंद दिनों का ही बचा है. 16 जनवरी से देश में पहले चरण का टीकाकरण शुरू हो जाएगा. आज सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने अपनी वैक्सीन 'कोविशील्ड' की पहली खेप पुणे से देश के 14 शहरों में भेजी. इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता से लेकर चंडीगढ़ और लखनऊ तक शामिल है. वैक्सीन की पहली खेप के सीरम इंस्टिट्यूट से निकलने को कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने एक ऐतिहासिक लम्हा बताया.

वैक्सीन का परिवहन शुरू होने पर केंद्रीय गृह मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने खुशी ज़ाहिर की. उन्होंने कई ट्वीट्स के ज़रिए परिवहन और वैक्सीन के डोज़ को लेकर जानकारी दी. उन्होंने अपने एक ट्वीट में बताया, "वैक्सीन के 56.5 लाख डोज़ पुणे से दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलांग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ भेज दिए गए हैं."

गौरतलब है कि वैक्सीन को मुंबई सड़क मार्ग के ज़रिए भेजा जा रहा है, पीटीआई ने इस बात की जानकारी दी है. वैक्सीन के परिवहन के लिए कूल-एक्स कोल्ड चेन प्राइवेट लिमिटेड के ट्रकों का इस्तेमाल किया जा रहा है. ट्रकों में वैक्सीन के 478 बॉक्स रखे गए हैं और हर बॉक्स का वज़न 32 किलोग्राम है.

दिल्ली पहुंची वैक्सीन की पहली खेप कोरोना वायरस को जड़ से ख़त्म करने के उद्देश्य से आज दिल्ली में कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप की डिलीवरी हो गई है. स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है. पहली खेप में 34 पेटियां हैं, जिसका कुल वजन 1088 किलो है. बता दें कि दिल्ली में जल्द ही वैक्सीन लगाने की मुहिम की शुरुआत की जाएगी.

कोलकाता पहुंची वैक्सीन आज कोलकाता के एयरपोर्ट पर भी एक विमान कोरोना वैक्सीन की पहली खेप लेकर पहुंचा. कोविशील्ड वैक्सीन के कंसाइनमेंट को कोलकाता का बागबाज़ार में सेंट्रल फैमिली मेडिकल स्टोर्स पहुंचाया गया, जहां इसे रखा जाएगा.

14 शहर, 56.5 लाख डोज़ और हज़ारों बॉक्स, सीरम की फैक्ट्री से निकली कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

गुजरात पहुंची पहली खेप जानकारी के अनुसार, कोरोना वैक्सीन की पहली खेप गुजरात के अहमदाबाद पहुंच गई है. 16 जनवरी से राज्य के कुल 287 केंद्रों पर वैक्सीन लगाने की मुहिम की शुरुआत की जाएगी. राज्य सरकार ने जल्द से जल्द वैक्सीन को विभिन्न जगहों पर पहुंचाने का फैसला किया है.

लखनऊ पहुंची वैक्सीन यूपी की राजधानी लखनऊ में आज कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप की डिलीवरी हुई. शाम करीब चार बजे कोरोना वैक्सीन की पहली खेप लखनऊ पहुंची. वैक्सीन को स्टोर करने के लिए 10 लाख रुपये की लागत से स्टोर रूम भी बनाया गया है.

14 शहर, 56.5 लाख डोज़ और हज़ारों बॉक्स, सीरम की फैक्ट्री से निकली कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

तमिलनाडु में भी पहुंची वैक्सीन की पहली खेप कोरोना वैक्सीन की पहली खेप तमिलनाडु पहुंच गई है. तमिलनाडु में कोरोना वैक्सीन की 5.56 लाख डोज पहुंची है. राज्य सरकार ने जल्द से जल्द विभिन्न हिस्सों में वैक्सीन लगाने की मुहिम की शुरुआत करने की मंजूरी दे दी है.

ये भी पढ़ें:

SC Stay on Farm Laws 2020: सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानून पर रोक लगाई, चार सदस्यों की एक कमेटी बनाई 

India-China Standoff: सेना प्रमुख का एलान, पूर्वी लद्दाख ही नहीं, LAC पर किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget