एक्सप्लोरर

दिल्ली में 2 फीसदी से कम हुई कोरोना संक्रमण दर, 24 घंटे में 1491 केस की पुष्टि

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 2 फीसदी से कम हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में 1491 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1491 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इसी के साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 2 फीसदी से कम हो गई है. 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट किया, “ संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत हो गई है और संक्रमण के मामले 1491 आए हैं. ये पिछले दो महीनों में सबसे कम हैं. हमें अब भी सभी एहतियाती उपाय करने और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की जरूरत है.” बता दें कि दिल्ली में 20 अप्रैल को सबसे ज्यादा 28000 से अधिक मामले आए थे जबकि दो मई को 407 लोगों की मौत हुई थी. शहर में करीब 35 फीसदी पर संक्रमण दर पहुंच गई थी.

दोपहर करीब तीन बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 3,952 लोगों ने कोरोना को मात दी है और 130 मरीजों की जान चली गई. शहर में अब तक 14,21,477 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इस समय 19,148 मरीजों का इलाज चल रहा है.

मंगलवार को 1568 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 156 मरीजों की मौत हुई थी.
सोमवार को 1550 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 207 मरीजों की मौत हो गई थी. 
रविवार को 1649 नए मामलों की पुष्टि हुई थी और  189 कोरोना मरीजों की जान चली गई थी.
शनिवार को 2260 नए मामले आए थे और 182 मरीजों की मौत हुई थी.
शुक्रवार को 3009 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी और 252 मरीजों की मौत हुई थी. 
गुरुवार को 3846 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 235 मरीजों की मौत हो गई थी.

कोरोना के कम होते केस के बीच ब्लैक फंगस ने चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में ‘ब्लैक फंगस’ के करीब 620 मामले सामने आए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि इसके उपचार में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की यहां पर कमी है.

टीकाकरण पर केजरीवाल का कटाक्ष- पाकिस्तान से युद्ध हुआ तो केंद्र कहेगा दिल्ली ने अपना परमाणु बम बनाया क्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget