एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: महाराष्ट्र में आज आए कोरोना संक्रमण के 26672 नए मामले, 594 मरीजों की गई जान

नए मामलों के साथ महाराष्ट्र में अब कोरोना संक्रमण के कुल केस 55,79,897 हो गए हैं. राज्य में फिलहाल मृत्यु दर 1.59 फीसदी है. आज सक्रीय मामलों की संख्या और कम होकर 3,48,395 रह गई है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 26,672 नए मामले सामने आए हैं. इतने ही वक्त में राज्य में कोरोना का इलाज करा रहे 594 लोगों की मौत हो गई है. एक दिन में 29,177 लोग डिस्चार्ज हुए, जिसके बाद कोरोना को मात देने वालों की कुल संख्या 51,40,272 हो गई है.

इन नए मामलों के साथ महाराष्ट्र में अब कोरोना संक्रमण के कुल केस 55,79,897 हो गए हैं. राज्य में फिलहाल मृत्यु दर 1.59 फीसदी है. आज सक्रीय मामलों की संख्या और कम होकर 3,48,395 रह गई है. बता दें कि शनिवार को करीब दो महीने बाद 26,133 नए कोरोना केस दर्ज हुए थे. पिछले कुछ दिनों में लगातार महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण का ग्राफ नीचे गिरा है. लॉकडाउन के दौरान सख्त पाबंदियों के चलते कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है.

मुंबई में कितने मामले आए?

मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1431 नए मामले सामने आए, जबकि इस महामारी से 49 और मरीजों की जान चली गई.बीएमसी ने बताया कि 23314 नमूनों की जांच से संक्रमण के यह नए मामले सामने आए हैं. बीएमसी ने एक बयान में कहा कि नए मामलों के साथ ही मुंबई में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 697810 हो गई है जबकि महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4623 हो गया है.

नगर निकाय ने कहा कि आज 1470 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और इसके साथ ही महानगर में इस महामारी से संक्रमित कुल 652686 लोग ठीक हो चुके हैं. देश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले इस महानगर में अब तक (रविवार तक) कुल 6072000 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

बयान के मुताबिक मुंबई में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 93 प्रतिशत पहुंच गई है जबकि 16 से 22 मई की अवधि के दौरान मामलों की कुल वृद्धि दर 0.22 प्रतिशत रही। इसमें कहा गया कि मुंबई में संक्रमण के मामलों के दोगुना होने की दर अब 331 दिनों की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल
‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget