एक्सप्लोरर

Coronavirus: अमृतसर में दो मरीज पॉजिटिव पाए गए, आइसोलेशन वार्ड में रखा गया

Coronavirus: अमृतसर में कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए हैं. इसी के साथ पीड़ित लोगों की संख्या 33 हो गई है.

Coronavirus: कोरोना वायरस धीरे-धीरे भारत में भी पैर पसारता जा रहा है. पंजाब के अमृतसर में कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं. दोनों ही इटली से लौटे हैं और होशियारपुर के रहने वाले हैं. अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल के डॉक्टर रमन शर्मा ने कहा कि दिल्ली से आई आरंभिक जांच रिपोर्ट में दोनों पॉज़िटिव हैं और इन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली की लैब में दोनों लोगों के ब्लड सैम्पल भेजे गए थे और इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है अब इनके सैम्पल पुणे स्थित लैब भेजे गए हैं और उसकी रिपोर्ट भी आज शाम तक आ सकती है.

दो नए मामले सामने आने के बाद भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 33 हो गई है, जिसमें से 16 इटली के पर्यटक हैं. पूरी दुनिया की बात करें तो एक लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और इससे 3000 से अधिक लोगों की मौत केवल चीन में हुई है.

कोरोना वायरस से भारत में बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर सरकार ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं और लोगों को लगातार जागरुक किया जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सैंपल की जांच के लिए 52 लेबोरेटरी बनाए गए हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को लोकसभा को सूचित किया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के संदेह में देश में कुल 29,607 लोगों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ही लोगों से कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह की अफवाह से बचने का सुझाव दिया और कहा कि कोई भी परेशानी आने पर तुरंत डाक्टर की सलाह लें.

प्रधानमंत्री ने जन औषधि दिवस के अवसर पर वीडियो कान्फ्रेंस के माध्‍यम से अपने संबोधन में कहा, ‘‘कोरोना वायरस को लेकर मैं सभी देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि किसी भी तरह की अफवाह से बचें. कोई भी परेशानी होने पर तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह लें.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ पूरी दुनिया आजकल नमस्ते की आदत डाल रही है. हमें भी आजकल हाथ मिलाने के बजाए, नमस्ते करना चाहिए.’’

Coronavirus: पीएम बोले- अफवाहों पर ना दें ध्यान, डॉक्टर से लें सलाह, हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget