एक्सप्लोरर

COVID 19: कोरोना की दूसरी लहर ने दे दी दस्तक, पढ़ें- आंकड़े

महाराष्ट्र और पंजाब समेत छह राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है.

नई दिल्ली: इसे लोगों की लापरवाही समझें या फिर सरकारों की नरमी कहा जाये लेकिन हक़ीक़त यह है कि देश के चार राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है. हालांकि कुल छह राज्यों में तेजी से संक्रमण फैल रहा है. देश भर में पिछले 24 घंटे में 10,584 नये मामले सामने आए हैं जिससे पता लगता है कि इस संक्रमण ने फिर से अपनी रफ्तार पकड़ ली है.

सोमवार को देश भर में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 1,47,306 रही जो चिंताजनक स्थिति है. पिछले 24 घंटे में 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे रहे जहां रिकवरी से ज्यादा नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. इनमें 4 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है. इसमें महाराष्ट्र, पंजाब, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ शामिल हैं.

महाराष्ट्र में हालात सबसे अधिक बेकाबू होते जा रहे हैं और इसे देखते हुए ही वहां सभी राजनीतिक,धार्मिक व सामाजिक समारोह पर रोक लगा दी गई है. राज्य में पिछले 10 दिन से लगातार एक्टिव केस बढ़ रहे हैं. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चेतावनी देनी पड़ी कि अगर लोगों ने COVID गाइड लाइन का सख्ती से पालन नहीं किया, तो राज्य में फिर से लॉकडाउन लगाने की नौबत आ सकती है.

उधर, पंजाब में भी पिछले 12 दिन से, चंडीगढ़ में 10 दिन से और जम्मू कश्मीर में पिछले एक हफ्ते से लगातार एक्टिव केस की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है. केरल में हालात अब काबू में आने लगे हैं. वहां सोमवार को 2841 एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 10,584 कोरोना के नए मामले आए हैं. देश में कोरोना के कुल मामले 1,10,16,434 पर पहुंच गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने 78 मरीजों के मौत का आंकड़ा जारी किया. देश मे अब तक कुल 1,56,463 लोगों की मौत हो चुकी है.

भारत में अब तक कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत 1,11,16,854 लोगों को टीका लगाया जा चुका है. देश में कोरोना के एक्टिव मामले 1,47,306 पर पहुंच गए हैं. जो 16 फरवरी को एक लाख 36 हजार थे. लगातार पांच दिनों से देश में कोरोना वायरस से नए मामलों की संख्या 10,000 से अधिक बनी हुई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कोविड-19 के नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. इन 6 राज्यों से 86.69 फीसदी फीसदी नए केस सामने आए हैं. जिसमें महाराष्ट्र और केरल में 75.87 फीसदी एक्टिव केस हैं.

मुंबई में कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा देखने को मिला है और उसी वजह से बीएमसी ने बड़ा कदम उठाया है. महानगरपालिका ने 1305 इमारतों को सील कर दिया है. इन इमारतों में 71,838 परिवार रहते हैं.

मुंबई में 2749 केस आने के बाद बीएमसी ने यह फैसला लिया है. तीन दिन पहले मुंबई के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई थी. इसमें कहा गया था कि यदि किसी बिल्डिंग में पांच या उससे ज्यादा कोरोना केस मिलते हैं तो पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया जाएगा. भारत में अब तक कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत 1,10,85,173 लोगों को टीका लगाया जा चुका है.

गुजरात निगम चुनाव: अमित शाह बोले- कोरोना से किसान आंदोलन तक, विपक्ष की भ्रांतियों का जनता ने हर बार जवाब दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget