एक्सप्लोरर

नॉर्थ ईस्ट के स्टूडेंट्स के लिए मुसीबत बना कोरोना वायरस, जानिए क्या है पूरा मामला

कोरोना वायरस की वजह से नॉर्थ ईस्ट के स्टूडेंट्स को कुछ लोग कोरोना वायरस कहकर बुला रहे हैं. इस परेशानी को उन्होंने वीडियो के जरिए लोगों के साथ शेयर किया.

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने लोगों की चिंताएं बढ़ा रखी हैं. वहीं अब इस वायरस की वजह से लोगों को भेदभाव का भी सामना करना पड़ रहा है. कोरोना ने नॉर्थ ईस्ट के लोगों के लिए एक नई परेशानी पैदा कर दी है.

दरअसल, पंजाब के एक छोटे से गांव चुन्नी कला में नॉर्थ ईस्ट के कुछ स्टूडेंट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें स्टूडेंट्स ने बताया कि कुछ लोग उनके पास से गुजरने पर उन्हें कोरोना वायरस कहकर बुलाते हैं. ये वीडियो फेसबुक पर दीमापुर 24/7 के पेज से शेयर किया गया. इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया कि "हमें कोरोना कहना बंद करें, चीनी.. नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑफ पंजाब."

इस वीडियो में की शुरुआत में एक लड़की कहती दिखाई देती है कि "अभी जो चल रहा है ये कोरोना वायरस, हमारे ऊपर बहुत इफेक्ट हो रहा है. क्योंकि पहले हमें नेपाली, चीनी ये सब बोलता था अभी तो कोरोना वायरस हो गया है.

इस वीडियो में स्टूडेंट्स ने बताया कि उन्हें कोरोना वायरस इसलिए कहते हैं क्यों उन लोगों के अनुसार हम चीन से आए हैं. इस वीडियो में स्टूडेंट्स ने अपील की है कि हमें ऐसा कोरोना वायरस कहना बंद करें. इससे हमारी पढ़ाई पर भी फर्क पढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि उनके एक दोस्त को सिर्फ इसलिए कमरा किराए पर देने से मना कर दिया क्योंकि मकान मालिक को लगता था ये चीन से आए हैं.

इन स्टूडेंट्स ने इस वीडियो के जरिए लोगों से अपील की कि भारत का नक्शे नॉर्थ ईस्ट के बारे में अच्छे से जानें. वहीं सोशल मीडिया पर आते ही ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया. यूजर्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं साथ ही इसको लेकर कई यूजर्स अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

कैमिला कैबेलो के हवाना सॉन्ग का कोरोना वर्जन वायरल, आनंद महिंद्रा ने की लड़की की सराहना Coronavirus: दुनिया भर में 24 घंटे में 600 से ज्यादा मौत, कुल मौतों का आंकड़ा 7 हजार के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget