एक्सप्लोरर

इस दवा से जल्दी ठीक होते हैं कोरोना के मरीज, ग्लेनमार्क ने किया दावा

फेविपिराविर के तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल के नतीजों का ऐलान किया गया है.फार्मा कंपनी का दावा है कि दवा से कोविड-19 के रोगियों को ठीक होने में मदद मिली.

एंटीवायरल ड्रग फेविपिराविर (Favipiravir) से मरीजों के ठीक होने का दावा किया गया है. फार्मा कंपनी ग्लेनमार्क ने बुधवार को क्लीनिकल ट्रायल के तीसरे चरण के नतीजों का ऐलान किया. इसका इस्तेमाल हल्के से मध्यम कोविड-19 रोगियों पर किया गया. इस दौरान कोविड-19 के रोगी 40 फीसदी तेजी के साथ रिकवर हुए.

फेविपिराविर के तीसरे चरण का ट्रायल पूरा

दुनिया में कोरोना वायरस का कहर हर दिन पुराने रिकॉर्ड तोड़ता हुआ नजर आ रहा है. दुनिया में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल एक करोड़ 53 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना वायरस से बचाव के लिए दवा और वैक्सीन पर काम तेजी से चल रहा है. इस बीच भारत में फार्मा कंपनी ग्लेनमार्क की दवा फेविपिराविर के नतीजे हौसला बढ़ानवाले दिखाई दिए. कंपनी ने तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल के नतीजों का ऐलान बुधवार को किया. कंपनी का दावा है कि कोविड-19 के रोगियों पर दवा का सकारात्मक असर दिखाई दिया. तीसरे चरण के ट्रायल में इस बात का पता लगाना था कि क्या दवा सुरक्षित और प्रभावी है.

'कोविड-19 के रोगियों पर दवा का अच्छा असर'

फेविपिराविर का ट्रायल 150 मरीजों पर भारत के सात जगहों पर हल्के से मध्यम कोविड-19 रोगियों पर किया गया. ट्रायल के दौरान कोविड-19 के मरीज 40 फीसद तेजी से रिकवर हुए. ग्लेनमार्क को पिछले महीने भारतीय औषधि महानियंत्रक से दवा के विनिर्माण एवं विपणन की मंजूरी मिली थी. आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या 12 लाख 39 हजार से ज्यादा हो चुकी है. फिलहाल कोविड-19 के इलाज के लिए किसी भी दवा या वैक्सीन के पूरी तरह से सफल होने का दावा नहीं किया गया है. WHO के विशेषज्ञ भी बुधवार को 2021 की शुरुआत से पहले कोविड-19 वैक्सीन मिलने को मुश्किल बता चुके हैं.

कर्नाटक: कोविड19 से हुई मरीज की मौत, परिजनों ने एंबुलेंस में लगा दी आग

डब्ल्यूएचओ एक्सपर्ट ने कहा- 2021 की शुरुआत से पहले कोविड-19 वैक्सीन मिलना मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget