एक्सप्लोरर

माधुरी दीक्षित के टीवी शो 'डांस दीवाने' के 18 क्रू मेम्बर्स को हुआ कोरोना, निर्माता ने उठाया ये कदम

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने इस बात की पुष्टि करते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा कि 18 क्रू मेम्बर्स कोरोना से ग्रस्त होने की खबर सही है मगर शो के तीनों जजों और होस्ट में से किसी को भी कोरोना नहीं हुआ है.

मुंबई: माधुरी दीक्षित ने 'डांस दीवाने' के तीसरे सीजन के जरिए इस साल एक बार फिर से टीवी की दुनिया में वापसी की. कलर्स पर लॉन्च हुए 'डांस दीवाने' के नए सीजन को इस साल फरवरी में भव्य अंदाज में लॉन्च किया गया था. मगर इस वीकएंड पर शो की शूटिंग से पहले जब सभी कास्ट और क्रू मेम्बर्स का कोरोना टेस्ट लिया गया, तो इस शो से जुड़े 18 क्रू मेम्बर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली. सभी 18 क्रू मेम्बर्स फिलहाल होम क्वारंटीन हैं.

माधुरी दीक्षित के अलावा इस शो को धर्मेश और तुषार कालिया जज करते हैं, जबकि राघव जुएल शो को होस्ट करते हैं. मगर इनमें से किसी को भी कोरोना होने की खबर नहीं हैं जो शो और चैनल के लिए राहत की बात है.

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने इस बात की पुष्टि करते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा कि 18 क्रू मेम्बर्स कोरोना से ग्रस्त होने की खबर सही है मगर शो के तीनों जजों और होस्ट में से किसी को भी कोरोना नहीं हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि एक ही शो के सेट पर इतने बड़े पैमाने पर लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की घटना बेहद अफसोसजनक है और सभी को एहतियात बरतने की जरूरत है.

अशोक दुबे ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "इस शो की शूटिंग एक बार फिर से 5 अप्रैल को होगी और शूटिंग से पहले एक बार फिर सभी का कोरोना का टेस्ट लिया जाएगा. पहले की तरह सिर्फ उन्हीं लोगों को शो की शूटिंग में हिस्सा लेने दिया जाएगा, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आएगी."

उल्लेखनीय है कि जब फिल्मीस्तान स्टूडियो में लगे शो के सेट पर शूटिंग के शुरू होने से पहले किये गये टेस्ट में एक साथ 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो शो के निर्माता अरविंद राव ने फुर्ती दिखाते हुए उन सभी पॉजिटिव क्रू मेम्बर्स को अन्य लोगों से रीप्लेस कर दिया.

गौरतलब है कलर्स चैनल पर आनेवाले डांस बेस्ड रिएलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर ये नियम बनाया गया है कि शूटिंग से पहले शूटिंग से जुड़े हर सदस्य का कोरोना टेस्ट किया जाता है. किसी भी सदस्य में अगर कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं, तो उन्हें शूटिंग में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं होती है.

इस पूरे मसले को लेकर एबीपी न्यूज़ ने कलर्स चैनल से संपर्क किया तो चैनल ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "हमारे शो 'डांस दीवाने' के कु़छ क्रू मेम्बर्स कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. ऐसे में उन्हें फ़ौरी तौर पर चिकित्सीय सहायता मुहैया कराई गई और फिलहाल वे सभी क्वारंटीन हो गये हैं. एहतियात के तौर पर हमने सभी जरूरी कदम उठाये हैं और सेट से लेकर आसपास के इलाकों को अच्छी तरह से सैनेटाइज़ कर दिया गया है. हम क्रू मेम्बर्स की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर हमेशा से ही सजग रहे हैं और हम आगे भी दिये गये तमाम दिशा-निर्देशों का पालन करते रहेंगे."

अभिनेता एजाज खान को NCB ने हिरासत में लिया, कई ठिकानों पर भी छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget