एक्सप्लोरर

Coronavirus Live Updates: महाराष्ट्र में 283 नए मामले आए, राज्य में संक्रमितों की संख्या 4,483 हुई

आज से देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन में रियायत दी गई. यूपी के 56 जिलों में केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक छूट मिलेगी, 19 में डीएम फैसला करेंगे. दिल्ली और मुंबई में लॉकडाउन में कोई रियायत नहीं दी गई है. भारत में अब तक 17656 केस की पुष्टि हुई है. इनमें से 559 लोगों की मौत हुई है. 2842 मरीज ठीक हुए हैं.

coronavirus live updates: coronavirus and lockdown news and latest updates Coronavirus Live Updates: महाराष्ट्र में 283 नए मामले आए, राज्य में संक्रमितों की संख्या 4,483 हुई

Background

देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 16116 हो गई है और 519 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक दिन में 1334 नए मामले आए हैं. अब तक देश में 2301 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 211, मध्य प्रदेश में 70, गुजरात में 58, दिल्ली में 43, तमिलनाडु में 15, तेलंगाना में 18, आंध्र प्रदेश में 15, कर्नाटक में 14, उत्तर प्रदेश में 17, पंजाब में 16, पश्चिम बंगाल में 12, राजस्थान में 11, जम्मू-कश्मीर में 5, हरियाणा में 3, केरल में 3, झारखंड में 2, बिहार में 2, असम, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में एक-एक मौत हुई है.

 

वहीं दुनियाभर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 24,06,823 पहुंच गई है. 1,65,054 लोगों की मौत हुई है. वेबसाइट वल्डोमीटर के मुताबिक अमेरिका में 763,832, स्पेन में 198,674, इटली में 178,972, फ्रांस में 152,894 मामले सामने आए हैं. अमेरिका में 40,553, स्पेन में 20,453, इटली में 23,660, फ्रांस में 19,718, चीन में 4,632 लोगों की मौत हुई है.

 

अमेरिका इस महामारी से अब सबसे अधिक प्रभावित देश है. अमेरिका में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 40,000 को पार गई. अमेरिका में 40,553 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमण के 763,832 मामले सामने आए हैं. कम से कम 71,003 मरीज स्वस्थ हो गए हैं.

 

आज से देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन को लेकर कुछ शर्तों के साथ छूट दी गई है. हालांकि हॉटस्पॉट वाले इलाकों में कोई रियायत नहीं होगी. 16 अप्रैल को केंद्र सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की गई थी. इसमें कहा गया था कि राज्य सरकार अपने-अपने इलाकों में जरूरत के हिसाब से निर्णय ले सकेंगी हॉटस्पॉट इलाकों में यह गाइडलाइन प्रभावी नहीं होंगी.

 

राजधानी दिल्ली में कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि फिलहाल दिल्ली में लॉकडाउन में कोई रियायत नहीं दी जाएगी. दिल्ली में 11 जिले हैं और सभी 11 जिले हॉटस्पॉट घोषित हुए हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के संबंध में चिह्नित किए गए ‘ग्रीन’ और ‘ऑरेंज’ जोन में उद्योगों को नियंत्रित तरीके से कामकाज बहाल करने की अनुमति दी जाएगी. आर्थिक राजधानी मुंबई में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगगी.

22:34 PM (IST)  •  20 Apr 2020

पंजाब में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण का एक और मामला सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, नया मामला जालंधर से आया है. राज्य में अभी तक आए 245 मामलों में से सबसे ज्यादा 61 मामले मोहाली जिले से हैं, वहीं जालंधर में अभी तक 48 मामलों की पुष्टि हुई है.
22:25 PM (IST)  •  20 Apr 2020

झारखंड में धनबाद के उपायुक्त ने शनिवार को एक रेलवे ट्रैकमैन के कोरोना संक्रमित पाये जाने के चलते सावधानी के तौर पर धनबाद स्थित रेलवे के मंडलीय कार्यालय को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश दिये हैं.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget